कर्नाटक: कांग्रेस-जेडीएस विधायकों के इस्तीफे पर डीके शिवकुमार ने कही ये बड़ी बात

बेंगलुरु: कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे की खबर पर अब कर्नाटक सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है। डीके शिवकुमार ने कहा कि कोई भी इस्तीफा नहीं देगा। मैं उनसे मिलकर आया हूं। शनिवार को खबर आई की कांग्रेस के आठ विधायकों और जेडीएस के तीन विधायकों ने इस्तीफा भेज दिया है। ये सभी विधायक अपना इस्तीफा देने के लिए स्पीकर से मिलने पहुंचे थे, लेकिन स्पीकर फिलहाल विधानसभा में मौजूद नहीं है। इस्तीफा देने वाले विधायकों में रमेश जारकीहोली, एच विश्वनाथ, प्रताप गौड़ा पाटिल शामिल हैं।

Karnataka: on the resignation of Congress- jds MLA, DK Shivakumar said Nobody will resign

8 विधायकों के इस्तीफे के बाद कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार पर खतरा मंडराने लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के विजयनगर विधायक आनंद सिंह और गोकके विधायक राजेश जरकीहोली ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। तो वहीं जेडीएस में गठबंधन सरकार से एच विश्वनाथ, नारायण गौड़ा और के गोपालैया असंतुष्ट हैं। इसके आलावा कांग्रेसी विधायकों में रामलिंग रेड्डी, सौम्या रेड्डी, एन मुनिरत्ना, एसटी सोमशेखर और बैराठी बसवराज का एक समूह स्पीकर से मिलने पहुंचा।

आठ विधायकों के इस्तीफे की सूचना के बाद कर्नाटक कांग्रेस में हड़कंप मच गया। खतरे को देखते हुए उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने सभी विधायकों और नगर सेवकों की एक आपात बैठक बुलाई है। हालांकि, दोनों दलों ने बार-बार कहा है कि गठबंधन को कोई खतरा नहीं है और सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगी। कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी ने कबूल किया कि उन्होंने अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंप दिया है। रेड्डी ने कहा है कि इसके लिए मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूं लेकिन मुझे लगता है कि कुछ मुद्दों पर मेरी उपेक्षा की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक: कांग्रेस-JDS के 11 विधायकों ने भेजे इस्तीफे, कुमारस्वामी सरकार संकट में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+