कर्नाटक: कांग्रेस-JDS के 11 विधायकों ने भेजे इस्तीफे, कुमारस्वामी सरकार संकट में
Recommended Video
बेंगलुरु। कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस की सरकार पर संकट के बाद मंडराने लगे हैं। शनिवार को कांग्रेस के आठ विधायकों और जेडीएस के तीन विधायकों ने इस्तीफा भेज दिया है। ये सभी विधायक अपना इस्तीफा देने के लिए स्पीकर से मिलने पहुंचे थे, लेकिन स्पीकर फिलहाल विधानसभा वहां मौजूद नहीं है। इस्तीफा देने वाले विधायकों में रमेश जारकीहोली, एच विश्वनाथ, प्रताप गौड़ा पाटिल शामिल हैं।

कांग्रेस के 8 विधायक हुए बागी
कांग्रेस के विजयनगर विधायक आनंद सिंह और गोकके विधायक राजेश जरकीहोली ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं। तो वहीं जेडीएस में गठबंधन सरकार से एच विश्वनाथ, नारायण गौड़ा और के गोपालैया असंतुष्ट हैं। इसके आलावा कांग्रेसी विधायकों में रामलिंग रेड्डी, सौम्या रेड्डी, एन मुनिरत्ना, एसटी सोमशेखर और बैराठी बसवराज का एक समूह स्पीकर से मिलने पहुंचा।

कांग्रेस ने बुलाई आपात बैठक
उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कर्नाटक सरकार पर बढ़े संकट को देखते हुए सभी विधायकों और नगर सेवकों की एक आपात बैठक बुलाई है कांग्रेस के आठ नाखुश विधायक और जेडीएस के 3 असंतुष्ट विधायकों के इस्तीफे भेजने के बाद कर्नाटक में कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, दोनों दलों ने बार-बार कहा है कि गठबंधन को कोई खतरा नहीं है और सरकार अपना पूरा कार्यकाल पूरा करेगी।

उपेक्षा चलते मैंने इस्तीफा दिया: रामलिंगा रेड्डी
कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी ने कबूल किया कि उन्होंने अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंप दिया है। उन्होंने आगे कहा, 'मुझे मेरी बेटी (कांग्रेस विधायक सोम्या रेड्डी) के बारे में फिलहाल नहीं पता है। वह स्वतंत्र महिला है। उन्होंने कहा कि, मैं पार्टी या हाईकमान में किसी को दोष नहीं दे रहा हूं। मुझे लगता है कि कुछ मुद्दों पर मेरी उपेक्षा की जा रही है। इसीलिए मैंने यह फैसला लिया है। 224 सीटों वाले कर्नाटक विधानसभा में सत्ता हासिल करने का बहुमत का आंकड़ा 113 है। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी भाजपा के पास 105 विधायक हैं, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एक विधायक और एक स्वतंत्र विधायक है। नए इस्तीफों के बाद कुमार स्वामी सरकार के पास सत्ता में बने रहने के उतने विधायक नहीं बचे हैं, जितनी की उन्हें जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications