'BJP का कोई भी MLA पार्टी नहीं छोड़ेगा...', कांग्रेस में जाने की अटकलों को बसवराज बोम्मई ने किया खारिज

Karnataka Politics: कर्नाटक में कांग्रेस दावा कर रही है कि कई बीजेपी नेता उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। ऐसे में बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने इन अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Karnataka Politics: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुटे हैं। वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस दावा कर रही है कि कई बीजेपी नेता उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। मौजूदा बीजेपी विधायक व पूर्व मंत्री एसटी सोमशेखर गौड़ा के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को राज्य के पूर्व सीएम और बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने खारिज कर दिया है।

शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब हुए बीजेपी नेता बसवराज बोम्मई ने कहा कि बीजेपी का कोई भी विधायक पार्टी नहीं छोड़ेगा। कुछ स्थानीय मुद्दे हैं। हमने इसे प्रदेश अध्यक्ष के ध्यान में लाया है। हम सब कुछ सुलझा लेंगे। हम सभी एकजुट हैं। कांग्रेस में भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद है। वे इस तथ्य को छिपाने के लिए दल बदल की झूठी कहानियां सुना रहे हैं कि उनके अपने विधायकों ने विद्रोह किया था।

BJP leader Basavaraj Bommai

कांग्रेस सरकार अपना रही तानाशाही रवैया
बसवराज बोम्मई ने यह भी कहा कि बीजेपी नेता उन विधायकों के संपर्क में हैं जिनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। उन्होंने इन विधायकों के निर्वाचन क्षेत्रों में मौजूद कुछ स्थानीय समस्याओं को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के संज्ञान में लाया है, ताकि उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर उसके फैसलों पर सवाल उठाने वालों के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाने की कोशिश कर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार उन ठेकेदारों को भी निशाना बना रही है, जिन्होंने अपने लंबित बिलों की मंजूरी के लिए राज्यपाल और विपक्ष से संपर्क किया था। इससे पता चलता है कि कांग्रेस ने भय का माहौल पैदा करने के लिए राज्य को पुलिस राज में बदल दिया है।

क्या है कांग्रेस का दावा?
हाल ही में कांग्रेस नेृतव वाली कर्नाटक की सरकारी में डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कई राजनीतिक कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं। इसमें ज्यादातर वो विधायक हैं, जो 2018 में कांग्रेस छोड़कर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+