'वार्डन सही खाना ना दे तो पीट दो, कमरे में...', कर्नाटक MLA ने छात्रों की दी ये सलाह, वीडियो हुआ वायरल

Karnataka MLA KC Veerendra Video: कर्नाटक के विधायक केसी वीरेंद्र का हॉस्टल के छात्रों को वार्डन से मारपीट के लिए उकसाते नजर आए। केसी वीरेंद्र का छात्रों को भड़काने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कथित तौर पर केसी वीरेंद्र ने 3 अगस्त को समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का दौरा किया था। वीरेंद्र ने छात्रों से कहा कि अगर उन्हें भोजन खराब मिले, या खाने में कीड़े मिले तो वे वार्डन का अपहरण कर सकते हैं और उसके साथ मारपीट कर सकते हैं।''

Karnataka MLA KC Veerendra Video

बल्लारी शहर में कर्नाटक सरकार द्वारा संचालित एससी/एसटी कानूनी छात्रावास के छात्र, जिनमें कानून और बीएड छात्र भी शामिल हैं, हॉस्टल में सुविधाओं की कमी और भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई थी।

वीडियो में चित्रदुर्ग निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक कांग्रेस विधायक केसी वीरेंद्र छात्रों को कन्नड़ में कहते हैं, ''अगर ऐसा दोबारा होता है तो वार्डन को कमरे में बंद कर दें और अगर वह आपको सड़ी हुई सब्जियां खिलाता है तो उसकी पिटाई करें। चिंता मत करो मैं वहां हूं, यह बहुत ज्यादा है। सड़ी सब्जियों में से सारे कीड़े निकालकर उसे वही खिलाओ और फिर उसकी पिटाई करो, उसके बाद ये सब ठीक हो जाएगा।''

इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस विधायक के इस बयान की निंदा की है। छात्रों का बचाव करते हुए बीजेपी एमएलसी तेजस्विनी ने कहा कि मांगों को देखना संबंधित प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस बीच, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस विधायक की ओर से वार्डन के खिलाफ छात्रों भड़काना गलत था।

टीवी चैनल से बात करते हुए बीजेपी एमएलसी तेजस्विनी ने कहा, ''विधायक एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और हम स्टैंड लेने के लिए उनकी सराहना करते हैं लेकिन छात्रों को वार्डन को बंद करने और उसकी पिटाई करने, सड़ा हुआ खाना खिलाने के लिए उकसाना स्वीकार्य नहीं है। उन्हें जो भी बोलना है उसमें सावधानी बरतनी चाहिए।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+