सेक्स स्कैंडल में फंसे कर्नाटक के मंत्री, नौकरी के बदले यौन संबंध के लिए डाल रहे थे दबाव
बेंगलुरु: कर्नाटक में बीजेपी सरकार फिर से विपक्ष के निशाने पर आ गई है। इस बार मामला बहुत ही गंभीर है, क्योंकि राज्य के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली पर यौन शोषण का आरोप लगा है। साथ ही इस मामले की एक सीडी भी लीक हुई है। दावा किया जा रहा कि सीडी में मंत्री का वीडियो बकायदा ऑडियो के साथ है। हालांकि कर्नाटक पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोप है कि पीड़ित मंत्री के पास गई थी। इस दौरान मंत्री ने उसे गाली दी, साथ ही नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने को कहा। इस दौरान महिला ने पूरी घटना को रिकॉर्ड कर दिया। इसके बाद से महिला को अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा था। जिस पर उसने सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लहल्ली से संपर्क किया। इसके बाद कल्लहल्ली महिला की ओर से शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे।
कल्लहल्ली के मुताबिक वो पुलिस के पास गए थे और कमिश्नर को ऑडियो-वीडियो क्लिप सौंपा। साथ ही वो घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक कमिश्नर के निर्देश के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है। वहीं जब इस मामले में मीडिया ने मंत्री रमेश जारकीहोली से संपर्क करने की कोशिश की, तो वो नहीं मिले।
कांग्रेस ने की इस्तीफे की मांग
वहीं इतने बड़े आरोप के बाद कर्नाटक में बीजेपी सरकार और मंत्री जारकीहोली विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही वो मंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के मुताबिक जब तक मंत्री अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तब तक मामले में निष्पक्ष जांच नहीं हो पाएगी।
-
Bengaluru Power Cut Alert: अगले दो दिनों तक कई इलाके में होगा मेगा पावर कट, BESCOM ने जारी किया अलर्ट -
Bengaluru Video Viral: क्लास में प्रोफेसर ने छात्रा को कहा- 'मुझसे शादी करोगी', फिर चप्पलों से किया ऐसा हाल -
Bengaluru Mysuru Corridor: ट्रैफिक से मिलेगी राहत, कॉरिडोर एक्सपेंशन से रिंग रोड कनेक्टिविटी होगी मजबूत -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर












Click it and Unblock the Notifications