VIDEO: जब मंत्री जी ने समर्थकों के साथ बीच सड़क पर किया 'नागिन डांस'

बेंगलुरु। पूरा देश इस समय चुनावी माहौल में डूबा हुआ है। नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए को भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कर्नाटक के आवास मंत्री एमटीबी नागराज के नागिन डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंत्री जी और उनके समर्थकों ने बीच सड़क पर करीब दस मिनट तक डांस किया। यह पहली बार नहीं है जब जब मंत्री ने अपनी नृत्य कला का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किया है। बता दें कि, कर्नाटक में 18 और 23 अप्रैल को दो चरणों में चुनाव होने हैं।

 Karnataka Minister MTB Nagaraj performs ‘Nagin dance’ for voters in Hoskote

मंत्री नागराज ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार शाम होसकोटे के कटिगेनहल्ली गांव का दौरा किया था। वह वहां कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के लिए वोट मांग रहे थे, जो चिकबल्लापुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। मंत्री के काफिले के साथ चल रहे संगीत बैंड ने लोकप्रिय 'नागिन' धुन बजानी शुरू कर दी।

1954 की एक फिल्म के एक गाने 'मन डोले मेरा तन डोले' की इस धुन से प्रभावित होकर मंत्री नागराज भी नागिन डांस करने लगे। उन्हें देखकर उनके साथ चल सैकड़ों समर्थकों ने भी नागिन डांस करना शुरू कर दिया। मंत्री और उनके समर्थकों का यह नागिन डांस करीब दस मिनट तक चला। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इन डांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

मंत्री नागराज जोश में आकर काफी फुर्ती के साथ डांस कर रहे थे, इस दौरान उनके साथ लोगों ने उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें धीमे-धीमें नृत्य करने के लिए कहा। यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री ने अपनी नृत्य कला का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किया है। वे धार्मिक कार्यक्रम होसकोटे के दौरान भी नृत्य कर चुके हैं।एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक वह देश के सबसे अमीर विधायक है। उनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+