महिला DCP को मिली मंत्री का फोन होल्ड पर रखने की सजा

बैंगलुरु। कर्नाटक की एक महिला पुलिस अधिकारी का तबादला सिर्फ इसलिए कर दिया गया, क्योंकि उसने मंत्री का फोन 42 सेकेंड के लिए होल्ड पर रख दिया था। जी हां ये मामला अब तूल पकड़ता जा रहा हैं। सोशल मीडिया पर मंत्री का वीडियो वाइरल होने के बाद से इस घटना ने नया रंग ले लिया है।

phone

दरअसल बेल्लारी के कुडलिगी सब-डिविजन में डीएसपी के पद पर तैनात अनुपमा शेनाई का ट्रांसफर इसलिए कर दिया क्योंकि उन्होंने श्रम मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री पीटी परमेश्वर नाइक के फोन को होल्ड पर रखकर एसपी से बात की। पहले तो मंत्री इस पूरे मामले में अपने रोल से इंकार कर रहे थे, लेकिन जब इस पूरे मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल हो गया तो मंत्री की पोल खुल गई।

वीडियो फुटेज में नाइक कह रहे हैं कि डीसीपी अनुपमा शेनाई ने उनके फोन का जवाब नहीं दिया इसलिए उनका तबादला कराया गया है। अपने निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नाइक ने कथित तौर पर यह दावा किया है। मंत्री कह रहे हैं कि मेरे लिए पार्टी के कार्यकर्ता अधिक महत्वपूर्ण हैं न कि अफसर।

आपको बता दें कि हफ्ते भर पहले अनुपमा शेनाई को एक अज्ञात नंबर से फोन आया कि जिले के प्रभारी मंत्री उनसे बात करना चाहते हैं। वो सिज वक्त मंत्री के फोन पर उनका इंतजार कर रही थी उसी वक्त एसपी का फोन आ गया। उन्होंने मंत्री के फोन को 42 सेकेंड तक होल्ड पर रखकर पहले एसपी से बात की। इसी बात से नाराज मंत्री ने उनका तबादला करा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+