Karnataka Exit Poll Result 2024: कांग्रेस शासित कर्नाटक में NDA या India गठबंधन कौन जीता रहा अधिक सीटें?
Karnataka Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1 जून को सातवें और अंतिम चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। 4 जून को वोटों की गितनी के बाद चुनाव आयोग अधिकारिक परिणाम घोषित करेगा लेकिन चुनाव संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल के नजीते न्यूज सर्वे एजेंसियों ने लागू कर दिए हैं।
कर्नाटक जहां पर मई 2023 में कांग्रेस भाजपा को हराकर सत्ता हथियाने में कामयाब हुई थी, वहां पर एक साल बाद अब लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के प्रतिनिधित्व वाला एनडीए गठबंधन क्या इंडिया गठबंधन को मात दे पाएगा? असल चुनाव परिणाम से पहले जानते हैं तमाम एग्जिट पोल क्या संकेत दे रहा है?

बता दें कर्नाटक राज्य में 28 लोकसभा सीटें हैं।एग्जिट पोल के मुताबिक लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) कर्नाटक में काफी अधिक सीटें जीतेगा।
- TV9 Bharatvarsh-Polstrat ने एनडीए को 20 सीटें और कांग्रेस को 8 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की है।
- India Today-Axis My India ने एनडीए को 23-25 सीटें और कांग्रेस को 3-5 सीटें दी हैं.
- India TV-CNX ने एनडीए को 19-25 और कांग्रेस को 4-8 सीटें दी हैं।
- Jan Ki Baat ने भविष्यवाणी की है कि एनडीए 21-23 और कांग्रेस 7-5 सीटें जीतेगी।
- Republic TV-P MARQ ने एनडीए के लिए 22 और कांग्रेस के लिए 6 सीटों की भविष्यवाणी की।
- ABP News-C Voter ने एनडीए को 23-25 और कांग्रेस को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
- India News-D-Dynamics ने एनडीए को 23 और कांग्रेस को 5 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।
बता दें देश की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनाव में 370 सीटों का लक्ष्य रखा है और एनडीए गठबंधन में शामिल अपने सहयोगियों की मदद से 400 सीटों के पार सीटें हासिल करने का लक्ष्य रखा था। भाजपा ने इस बार चुनाव में नारा दिया है अबकी बार 400 पार। याद रहे संसद के निचले सदन में 543 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 272 है। यानी सरकार बनाने के लिए 272 का आंकड़ा पार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications