कांग्रेस नेता बीके प्रसाद ने 'वेश्या' वाले बयान पर मांगी माफी, कहा-'BJP बेवजह बना रही मुद्दा'
कांग्रेस नेता बीके प्रसाद ने 'वेश्या' वाले बयान पर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि सेक्स वर्कर्स के लिए उनके अंदर सम्मान है। भाजपा बेवजह इसे मुद्दा बना रही है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहं किया गया है। लेकिन प्रदेश में जुबानी जंग अभी से तेज हो गई है। कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता बीके हरिप्रसाद ने दलबदलू विधायकों पर हमला बोला था। उनके इस बयान पर सियासत गरमा गई है। हालांकि, भाजपा नेताओं के विरोध के बाद उन्होंने माफी भी मांग ली है।
कर्नाटक विधान परिषद में विपक्ष के नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा है कि भाजपा के लोगों ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। वे सेक्स वर्कर्स को लेकर बेवजह विवाद खड़ा कर रहे हैं। सेक्स वर्कर्स के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है। अगर वे आहत हुए हैं तो मैं माफी मांगता हूं।
Recommended Video

बीके हरिप्रसाद ने दिया था ये बयान
बीके हरिप्रसाद ने दलबदलू नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा था कि जब आपने स्पष्ट जनादेश नहीं दिया, तो हमने गठबंधन सरकार बनाई। जो महिला खाने के लिए अपना शरीर बेचती है, उसे हम अलग-अलग नामों से पुकारते हैं। हम उसे वेश्या कहते हैं। मैं यह आप पर छोड़ता हूं कि आप खुद को बेचने वाले विधायकों को क्या कहेंगे? ऐसे में इस चुनाव में स्थानीय विधायकों को सबक सिखाएं।
सीएम बोम्मई ने की थी निंदा
कांग्रेस नेता के विवादित बयान पर भाजपा नेताओं सहित मुख्यमंत्री बोम्मई ने निंदा की थी। बयान पर सीएम बसवराज बोम्मई ने तंज कसते हुए कहा, 'देखिए, मैं इतने कम घटिया बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दे सकता।' आपको बता दें कि कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि, कुछ ही महीनों बाद प्रदेश की सरकार गिर गई थी। जिसके बाद प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व में बोम्मई की सरकार बनी है।
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कर्नाटक सरकार पर हमलावर है। राज्य की तमाम योजनाओं को लेकर कांग्रेस की तरफ सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। बीते दिनों कांग्रेस की तरफ से 40 प्रतिशत कमीशन सरकार नामक अभियान भी चलाया गया था, जिसपर भी बवाल मच गया था।
ये भी पढ़ें- कठुआ कांड की वकील और जम्मू कश्मीर कांग्रेस प्रवक्ता ने दिया इस्तीफा, Tweet कर कारण भी बताया












Click it and Unblock the Notifications