कर्नाटक: कुमारस्वामी मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस के आठ विधायक मंत्री बने

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस के आठ विधायक मंत्री बने

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने मंत्रिमंडल में विस्तार किया है। शनिवार शाम को राज्यपाल वेजुभाई वाला ने राजभवन में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। आठ मंत्रियों ने शनिवार को शपथ ली है। दो जगह रमेश जरकिहोली और आर शंकर को मंत्रिमंडल से हटाने की वजह से खाली हुईं थी। जबकि छह और नेताओं को मंत्री बनाया गया है। कुमारस्वामी की छह माह पुरानी सरकार के मंत्रिमंडल में ये बड़ा विस्तार है।

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार, कांग्रेस के आठ विधायक मंत्री बने

कुमारस्वामी ने सरकार में सहयोगी कांग्रेस से आठ विधायकों को मंत्री बनाया है। शनिवार को मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में सतीश करकिहोली, एम बी पाटिल, सी एस शिवाली, एम टी बी नागराज, ई तुकाराम, पी टी परमेश्वर नाइक, रहीम खान और आर बी थिम्मापुर शामिल हैं। आठ में से सात मंत्री उत्तरी कर्नाटक से हैं। इस मंत्रिमंडल विस्तार में जेडीएस का कोई नेता शामिल नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार रात पार्टी के कर्नाटक प्रभारी सचिव के सी वेणुगोपाल, कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव और उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर राव के साथ बैठक के बाद इन नामों को मंजूरी दी थी। छह माह पहले जेडीएस ने कांग्रेस के सहयोग से कर्नाटक में सरकार बनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+