कन्नड़ फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर विजय रेड्डी का निधन

बेंगलुरू। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां मशहूर डायरेक्टर विजय रेड्डी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने दी है। उनके निधन का कारण लंबी बीमारी को बताया जा रहा है। विजय रेड्डी के बेटे त्रिपण रेड्डी ने भी शनिवार को इस खबर की पुष्टि की है। त्रिपण ने बताया है कि उनके पिता ने शुक्रवार की रात अंतिम सांस ली है। 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले विजय रेड्डी ने मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में ही काम किया था। उनके निधन की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में गम का माहौल है।

karnataka, kannada film director, kannada films, vijay reddy death, vijay reddy died, vijay reddy no more, kannada film director vijay reddy died, vijay reddy death reason, कर्नाटक, कन्नड़, फिल्म डायरेक्टर, विजय रेड्डी, कन्नड़ डायरेक्टर, विजय रेड्डी निधन, विजय रेड्डी कि निधन

इंडस्ट्री के लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विजय रेड्डी के करियर की बात करें तो उन्होंने 50 से भी अधिक फिल्में की हैं, जिनमें से 48 कन्नड़ फिल्में हैं। उन्होंने रंगमहल रहस्य से डेब्यू किया था। उनके करियर में एक अहम मोड़ साल 1973 में आया, जब उन्होंने गांधार गुडी फिल्म को डायरेक्ट किया था। ये फिल्म कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एक मील का पत्थर साबित हुई थी। इसके अलावा उन्होंने मयूरा फिल्म को भी डायरेक्ट किया था, जो कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक क्लासिक फिल्म भी मानी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+