जेडीएस ने तनवीर के बयान का किया खंडन, कहा- हमने गठबंधन पर कुछ भी तय नहीं किया है, हम नतीजों का इंतजार करेंगे
शुक्रवार की सुबह तनवीर अहमद ने कहा था कि कांग्रेस और भाजपा ने कॉल की थी और जेडीएस किससे गठबंधन करेगी ये तय हो चुका है। वहीं अब जेडीएस अध्यक्ष ने कहा कि तनवीर हमारे ना तो प्रवक्ता हैं और ना ही पार्टी में सदस्य हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित होगा। 2018 में कर्नाटक चुनाव में किंगमेकर की भूमिका निभाने वाली जेडीएस के अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने तनवीर अहमद द्वारा शुक्रवार की सुबह जेडीएस की तरफ से दिए गए बयान का खंडन किया है।
कर्नाटक जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष सीएम इब्राहिम ने कहा तनवीर अहमद हमारे प्रवक्ता नहीं हैं और वो हमारी पार्टी के सदस्य तक नहीं हैं वो हमारी पार्टी में कुछ भी नहीं है, वह बहुत पहले पार्टी छोड़ चुके हैं। उन्होंने कहा हमने गठबंधन सरकार पर कुछ भी तय नहीं किया है, हम नतीजों का इंतजार करेंगे।
बता दें जेडीएस के पूर्व प्रवक्ता तनवीर अहमद ने शुक्रवार की सुबह बयान दिया था कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने जेडीएस से संपर्क किया है। भविष्य में किसके साथ जेडीएस गठबंधन करेगी इसका फैसला हो चुका है।
वहीं तनवीर अहमद के इस बयान का खंडन जेडीएस अध्यक्ष इब्राहिम ने किया। तनवीर अहमद के लिए उन्होंने कहा ना ही वो हमारी पाटी के प्रवक्ता हैं और ना ही सदस्य हैं।
क्या तनवीर अहमद के इस झूठे बयान पर जेडीएस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी?
इस प्रश्न के जवाब में जेडीएस अध्यक्ष ने कहा जब वो हमारी पार्टी के सदस्य ही नहीं हैं तो काहे बात का एक्शन।
इसके साथ ही जेडीएस अध्यक्ष इब्राहिम ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बीबी है तो हम तलाक दे सकते हैं, रास्ते में जाने वालों को थोड़े ना तलाक दे सकते हैं।
बता दें कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए बुधवार 10 मई को मतदान हुआ जिसमें अब तक का सर्वाधिक मतदान 73.19 प्रतिशत दर्ज किया गया हालांकि इमसें डाक से और घर बैठे वोटरों ने जो मतदान किया उसकी गिनती इनमें नहीं की गई है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। शनिवार को वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। सुबह से वोटों की गिनती के बाद दोपहर 1 बजे से रूझान आने शुरू हो जाएंगे।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम शनिवार को आने वाले हैं इससे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ने शुक्रवार को झुंड को एक साथ रखने के तरीकों पर स्ट्रेटजी सेशल आयोजित किया। पीटीआई न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवारों तक पहुंचने की कवायद की जिन निर्दलीय उम्मीदवारों के जीतने की संभावना है।
#WATCH | He (Tanveer Ahmed) is not our spokesperson, and he is not a member of our party. He is nothing, he has left us long back. We have not decided anything (on coalition govt), we will wait for the results: Karnataka JD(S) Pres CM Ibrahim pic.twitter.com/S3Bsli92Ia
— ANI (@ANI) May 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications