कर्नाटक में महिला IPS और IAS की जंग, असमंजस में फंसी सरकार, CM ने दोनों से की मुलाकात
कर्नाटक में महिला IAS और IPS अधिकारियों के बीच छिड़ी जुबानी जंग बढ़ गई है। मामले में अब सरकार ने दखल दिया है।

कर्नाटक (Karnataka) में दो महिला अफसरों के बीच बढ़ते विवाद को सरकार ने गंभीरता से लिया है। सीएम बसवराज बोम्मई (CM Basavraj Bommai) ने भी आईएएस रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस डी रूपा से मुलाकात की। वहीं गृहमंत्री आरागा ज्ञानेंद्र (Araga Jnanendra) ने सख्त हिदायत दी है। उन्होंने ने दोनों महिला अधिकारियों के इस तरह के व्यवहार को अनुचित बताया है।
सीएम ने दोनों से की मुलाकात
वर्तमान में डी रूपा (IPS D Roopa Moudgil) कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम की प्रबंध निदेशक हैं और आईएएस रोहिणी सिंधुरी (IAS Rohini Sindhuri) हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग की आयुक्त हैं। दोनों के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रहा आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो चुका है। मामले में सरकार ने दखल दिया है। दोनों के बीच विवाद बढ़ते देख राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का इस तरह का व्यवहार बहुत गलत है। मामले में गृहमंत्री ने राज्य के पुलिस प्रमुख व मुख्यमंत्री से भी बात की। वहीं अब सीएम बसवराज बोम्मई ने दोनों महिला अधिकारियों आईएएस रोहिणी सिंधुरी और आईपीएस डी रूपा मौदगिल से मुलाकात की है।
2021 में शुरू हुआ विवाद
दोनों अधिकारियों के बीच विवाद 2021 में शुरू हुआ। उस वक्त आईएएस सिंधुरी मैसूर में तैनात थीं। उस वक्त दोनों ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए। दोनों के बीच विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक रेस्टोरेंट में जनता दल के एमएलए सा रा महेश के साथ आईएएस अधिकारी सिंधुरी की तस्वीरें वायरल हुईं।
IPS ने शेयर की IAS की निजी तस्वीरें
कर्नाटक के दोनों महिला अफसरों के बीच विवाद तब गरमा गया जब आईपीएस डी रूपा मौदगिल ने अपने फेसबुक पेज पर आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें शेयर कर दीं। तस्वीरों से साथ आईपीएस ने आरोप लगाया कि आईएएस रोहिणी ने पुरुष आईएएस अधिकारियों को अपनी प्राइवेट तस्वीरें भेंजी, जो आईएसएस सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन है। डी रूपा ने आरोप लगाया कि आईएएस रोहिणी ने अपनी निजी तस्वीरों 2021 से 2022 के बीच तीन आईएएस अधिकारियों को भेजीं। एक दिन पहले डी रूपा ने आईएएस पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए थे। उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा से की है।
दोनों ने मीडिया से क्या कहा?
आईपीएस डी रूपा ने सोमवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "मैंने सरकार को एक नंबर के बारे में सूचना दी थी। अश्लील तस्वीरें और भ्रष्टाचार समेत कई मुद्दे हैं। उनके (IAS रोहिणी सिंधुरी) खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया।" वहीं आईएएस रोहिणी सिंधुरी ने इस आईपीएस डी रूपा मौदगिल पर प्रोटोकॉल के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के मुताबिक सरकारी अधिकारियों को मीडिया के पास नहीं जाना चाहिए, इसलिए मैंने बात नहीं की। डी रूपा ने मुझ पर कई बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। मैंने इस संबंध में मुख्य सचिव से शिकायत की है।
सिंधुरी ने खारिज किए आरोप
तस्वीरें वायरल होने के बाद महिला आईएएस सिंधुरी ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि डी रूपा उनके खिलाफ एक झूठा अभियान चला रही हैं और उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही हैं। महिला आईएएस ने कहा कि अगर ये ऐसा दावा किया जा रहा कि मैंने ये तस्वीरें भेजीं हैं तो किसी भेजी उनके नामों का वह खुलासा करना चाहिए।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications