कर्नाटक: निर्दलीय विधायक एच नागेश ने फिर से कांग्रेस को समर्थन दिया
बेंगलुरू। कर्नाटक की जेडीएस-कांग्रेस सरकार से बीते महीने समर्थन वापस ले लेने वाले निर्दलीय विधायक एच नागेश ने बुधवार को फिर से सरकार को समर्थन दे दिया है। नागेश ने बुधवार को कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार से मुलाकात की और अपने समर्थन का पत्र सौंपा। नागेश मुलाबागिलू सीट से निर्दलीय विधायक हैं।

बीते महीने 15 जनवरी को निर्दलीय विधायक एच नागेश ने एक अन्य विधायक के साथ राज्य की एचडी कुमारस्वामी नीत जेडीएस-कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। एच नागेश ने तब कहा था कि उन्होंने गठबंधन को बेहतर और मजबूत सरकार देने के लिए समर्थन दिया था, लेकिन यह सरकार विफल रही। इसलिए मैंने भाजपा को समर्थन देने का फैसला किया है ताकि राज्य में एक मजबूत सरकार बनाई जा सके।
कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 104 विधायक, कांग्रेस के 79, जद एस के 37, बसपा, केपीजेपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। राज्य में कांग्रेस के समर्थन से जेडीएस की सरकार है। कांग्रेस और जेडीएस लगातार भाजपा पर विधायकों को लालच देने और सरकार गिराने की कोशिश का आरोप लगा रहे हैं।
हाल ही में येदुरप्पा का जेडीएस विधायकों को लालच देकर भाजपा के पक्ष में करने का एक ऑडियो टेप भी कर्नाटक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जारी किया है। इसमें बीएस येद्दियुरप्पा जेडीएस विधायक नगनगौड़ा के बेटे शरनगौड़ा से बातचीत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान शरनगौड़ा से कह रहे हैं कि वे अपने पिता को भाजपा का समर्थन करने के लिए मनाएं। इसके लिए में भाजपा उन्हें 25 करोड़ रुपए और मंत्री पद देगी।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications