Karnataka: हिस्ट्रीशीटर साइलेंट सुनील के समर्थक पहुंचे BJP कार्यालय, पूर्व पुलिस आयुक्त को टिकट देने का विरोध
कर्नाटक के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुनील कुमार उर्फ साइलेंट सुनील के समर्थकों ने बुधवार को भाजपा कार्यालय के बाहर विरोध किया। सभी पूर्व पुलिस कमिश्नर को टिकट ना देने की मांग की कर रहे थे।

कर्नाटक में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस बार बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त पर भरोसा जताया है। बीजीपी कैंडिडेट्स की सूची में बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव नाम है। उन्हें चामराजपेट से पार्टी का टिकट दिया गया है। वहीं हिस्ट्रीशीटर सुनील कुमार उर्फ साइलेंट सुनील के समर्थकों उन्हें टिक दिए जाने का विरोध कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कर्नाटक भाजपा कार्यालय में घुसने की भी कोशिश की।
बुधवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भजपा ने 23 उम्मीदवारों दूसरी लिस्ट जारी की है। पार्टी की ओर से अभी 12 नामों की घोषणा किया जाना बाकी है। बीजेपी की दूसरी सूची में बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर स्कर राव को भी मौका दिया गया है। उन्हें चामराजपेट से सीट से टिकट मिला है। जिसका विरोध शुरू हो गया है।
हिस्ट्रीशीटर सुनील कुमार उर्फ साइलेंट सुनील के समर्थकों ने दूसरी सूची जारी होते ही विरोध शुरू कर दिया। बेंगलुरु में भाजपा कार्यालय के बाहर जमकर विरोध हुआ। साइलेंट सुनील समर्थक कार्यालय परिसर में प्रवेश करना चाहते थे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
कर्नाटक का कुख्यात अपराधी साइलेंट सुनील एक ड्रामेबाज हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, डकैती, चोरी, उगाही, अपपहरण और अन्य कई आरोप हैं। उसके खिलाफ 15 केस दर्ज हैं। वह नाबालिग था तभी से जुर्म की दुनिया में कदम रख चुका था। पिछले साल वो उस वक्त सुर्खियां बन जब उसे कर्नाटक के नेताओं के साथ देखा गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications