Hijab Row: कौन है हिजाब पहने वो लड़की, भारत से लेकर पाकिस्तान तक हो रही चर्चा

बेंगलुरु, 9 फरवरी: कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद जारी है, जहां नई यूनिफॉर्म पॉलिसी का विरोध मुस्लिम संगठन कर रहे हैं। वहीं बहुत सी राजनीतिक पार्टियां और संगठन सरकार के इस फैसले का समर्थन भी कर रहे। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक लड़की हिजाब में जाती है। जिसे कुछ लोगों ने घेरकर 'जय श्री राम' का नारा लगाना शुरू कर दिया। इस पर लड़की ने भी 'अल्‍लाहू अकबर' कहकर जवाब दिया। तब से सोशल मीडिया पर इस लड़की की खूब चर्चा हो रही है।

असाइनमेंट जमा करने गई थी

असाइनमेंट जमा करने गई थी

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही लड़की का नाम मुस्कान है। घटना के बाद एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो असाइनमेंट जमा करने कॉलेज गई थीं। इस पर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और कहा कि जब तक वो बुर्का नहीं हटाएंगी, वो उन्हें जाने नहीं देंगे। ऐसा करने से उन्होंने इनकार कर दिया और आगे बढ़ गईं। जिसके बाद लड़कों की भीड़ ने उन्हें घेरकर 'जय श्री राम' के नारे लगाना शुरू कर दिया।

नहीं चाहतीं लड़कों पर कार्रवाई

नहीं चाहतीं लड़कों पर कार्रवाई

मुस्कान के मुताबिक भीड़ में से कुछ लड़के तो कॉलेज के ही थे, जबकि कुछ बाहर से आए थे। हालांकि कॉलेज स्टॉफ ने उनका काफी सपोर्ट किया। जब भीड़ नारे लगा रही थी तो उन्होंने 'अल्‍लाहू अकबर' कहकर जवाब दिया। हालांकि बाद में प्रिंसिपल ने सभी को समझाने की कोशिश की। मुस्कान के मुताबिक भीड़ के लोग कह रहे थे कि जब तक मैं हिजाब नहीं हटाऊंगी वो भगवा गमछा नहीं हटाएंगे। हालांकि मुस्कान नहीं चाहतीं कि उन लड़कों के खिलाफ कार्रवाई हो। बस वो चाहती हैं कि जब वो हिजाब पहनकर जाएं तो उनके साथ दोबारा ऐसा ना हो।

ऐसे शुरु हुआ विवाद

ऐसे शुरु हुआ विवाद

दरअसल कर्नाटक में नई यूनिफॉर्म पॉलिसी लागू हुई है। जिसके तहत उडुपी जिले में 6 छात्राओं को क्लास में बैठने से रोका गया, क्योंकि वो हिजाब पहनकर आई थीं। इसके बाद से हिजाब के समर्थन और विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट में भी इसको लेकर एक याचिका दायर की गई थी। अब मुस्कान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई पाकिस्तानी संगठनों ने उन्हें इस्लाम की शेरनी कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+