हिजाब विवाद: छात्रा मुस्कान बोलीं- बाहरी थे भगवा गमछा डालकर आए लड़के, हिन्दू दोस्त हमारे साथ

नई दिल्ली, 8 फरवरी: कर्नाटक में छात्राओं के हिजाब पहनकर कॉलेज आने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कर्नाटक के मांड्या में हिजाब में कॉलेज पहुंची एक छात्रा मुस्कान को गले में भगवा गमछा पहने लड़कों की भीड़ ने घेर लिया और जय श्रीराम के नारे लगाए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। कॉलेज कैंपस में इस भीड़ का सामना करने वाली मुस्कान का कहना है कि ये बाहरी लोग थे, उनके साथ पढ़ने वाले हिन्दू छात्र-छात्राओं को हिजाब से कोई दिक्कत नहीं है।

Recommended Video

      Karnataka Hijab Case: Jai Shree Ram के जवाब में अकेली लड़की बोली Allah Hu Akbar | वनइंडिया हिंदी
      हिजाब विवाद

      मुस्कान ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि वो असाइनमेंट सब्मिट करने के लिए गई थीं लेकिन जैसे ही पार्किंग में स्कूटी खड़ी कर क्लास की ओर बढ़ीं तो उनको घेर लिया गया। मुस्कान का कहना है कि उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाए तो मैंने भी अल्लाहु अकबर कहकर जवाब दिया और उनसे डरी नहीं। उन्होंने कहा कि उनके साथ पढ़ने वाले किसी छात्र को हिजाब से दिक्कत नहीं है, सबका समर्थन उनको मिल रहा है, सब उनके साथ हैं। भगवा गमछा डालकर हंगामा करने वाले बाहरी लोग हैं। मुस्कान ने कहा कि वो हमें स्कूल से दूर करना चाहते हैं लेकिन ना वो स्कूल छोड़ेंगी और ना ही किसी के डर से हिजाब पहनना नहीं छोड़ेंगी।

      दूसरे देशों में भी घटना की चर्चा

      वायरल वीडियो में हिजाब पहने लड़की को जिस तरह से सैकड़ों लड़कों की भीड़ घेरकर नारे लगा रही है, उस पर दुनियाभर से रिएक्शन आए हैं। कई दूसरे मुल्कों के लोगों के रिएक्शन भी इस पर आए हैं। बहुत से लोगों ने मुस्कान की इन लड़कों का सामना करने के लिए उनकी तारीफ भी की है।

      क्या है पूरा विवाद

      कर्नाटक में बीते महीने, जनवरी में उडुपी के प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में कुछ छात्राओं को हिजाब पहनने की वजह से कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया था। जिसके बाद ये छात्राएं कक्षा के सामने ही बैठ गई थीं। इसके बाद राज्य के कई दूसरे कॉलेजों में भी ऐसा देखने को मिला है। जिससे ये मामला ना सिर्फ कर्नाटक बल्कि देशभर में चर्चा में है।

      इस मामले को लेकर उडुपी की एक छात्रा रेशमा ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने हिजाब पहनकर कक्षा में जाने की इजाजत मांगी है। कोर्ट इस पर सनवाई कर रहा है। मंगलवार को इस पर सुनवाई हुई है, बुधवार को फिर से कोर्ट सुनवाई करेगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+