कर्नाटक HC से ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को राहत, यूपी पुलिस का नोटिस हुआ रद्द

बेंगलुरू, 23 जुलाई: कर्नाटक हाईकोर्ट ने ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी को बड़ी राहत देते हुए यूपी पुलिस के उस नोटिस को रद्द कर दिया है, जिसमें उनको जांच के लिए बुलाया गया था। शुक्रवार को अपना फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि सेक्शन 41 ए के तहत नोटिस का भेजा जाना ऐसा लगता है कि किसी दुर्भावनापूर्ण से ये भेजा गया है। सेक्शन 160 के तहत नोटिस भेजा जाना चाहिए।

Recommended Video

    Ghaziabad Video Case: Twitter India के MD Manish Maheshwari को HC से राहत | वनंइडिया हिंदी
    twitter

    मनीष माहेश्वरी के खिलाफ गाजियाबाद की पुलिस ने जून के महीने में एक मुस्लिम बुजुर्ग का वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज किया था। मुस्लिम बुजुर्ग से मारपीट और दाढ़ी काटने की घटना के वीडियो से जुड़े मामले में खुद को भेजे गए पुलिस समन के खिलाफ ट्विटर इंडिया के एमडी ने कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी और गाजियाबाद पुलिस की ओर से सेक्शन 41ए के तहत मिले नोटिस को चुनौती दी थी। जिसे आज कोर्ट ने सही माना और समन को रद्द कर दिया। अदालत ने पुलिस से कहा है कि माहेश्वरी को पुलिस स्टेशन बुलाना जरूरी नहीं है, उनका बयान वर्चुअल माध्यम से या फिर उनके आवास जाकर दर्ज किया जा सकता है।

    इससे पहले ट्विटर इंडिया के एमडी माहेश्वरी के वकील ने अदालत में कहा था कि अगर प्रतिवादी (गाजियाबाद पुलिस) अगर मेरे मुवक्किल से सिर्फ जानना चाहता है कि कंपनी का प्रभारी कौन है तो इसमें धारा 41ए के तहत नोटिस जारी करने का क्या मतलब है? इससे साफ है कि यहां एक छिपा हुआ एजेंडा काम कर रही है।

    क्या है मामला?

    गाजियाबाद के लोनी मेंम एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक बुजुर्ग के साथ मारपीट और उनकी दाढ़ी काटते दिखे थे। बाद में पुलिस ने इसमें सांप्रदायिक आधार से इनकार करते हुए आपसी झगड़े का मामला बताया था। इस वीडियो को शेयर किए जाने से जुड़े मामले में ही ट्विटर समेत कई लोगों पर पुलिस ने केस किया है। इसी मामले में गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर इंडिया के एमडी को नोटिस भेज पूछताछ के लिए बुलाया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+