ग्रामीणों को सोशल डिस्टेसिंग का पाठ पढ़ाते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने खुद उड़ाई इसकी धज्जियां
ग्रामीणों को सोशल डिस्टेसिंग का पाठ पढ़ाते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने खुद उड़ाई इसकी धज्जियां
बेंगलुरु। कोरोनावायरस से बचने के लिए जहां पूरी दुनिया में लॉकडाउन किया गया है लोगों को सोशल डिसटेसिंग यानी की सामाजिक दूरी बनाने के लिए कहा जा रहा हैं। ऐसे में कर्नाटका के स्वास्थ्य मंत्री जो कि बुधवार को कुछ ऐसा कर गुजरे कि, जिससे वो सुर्खियों में आ गए हैं।


ಇಂದು ಗೌರಸಮುದ್ರ, ದೇವರೆಡ್ಡಿಹಳ್ಳಿ, ಬೇಡರೆಡ್ಡಿ, ಮನ್ನೇಕೋಟೆ, ತಳಕುಗ್ರಾಮಗಳಲ್ಲಿನ ಆಶಾಕಾರ್ಯಕರ್ತರಿಗೆ ಕೃತಜ್ಞತೆಗಳನ್ನು ಸಲ್ಲಿಸಿ, ಅಗತ್ಯ ವಸ್ತುಗಳನ್ನು ವಿತರಿಸಲಾಯಿತು. ಹಾಗೂ ದಿನಗೂಲಿ ಬಡ ಜನರಿಗೆ ನಿತ್ಯಬಳಕೆಯ ವಸ್ತುಗಳನ್ನು ಹಾಗೂ ದವಸ ಧಾನ್ಯಗಳನ್ನು ಉಚಿತವಾಗಿ ವಿತರಿಸಲಾಯಿತು. pic.twitter.com/bjli4gxgce
— B Sriramulu (@sriramulubjp) April 29, 2020
विडंबना यह है कि उन्होंने यह भी कहा कि अपनी मुलाकात के दौरान लोगों को पर्याप्त एहतियाती उपाय जैसे कि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया। मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब कर्नाटक के किसी नेता ने तालाबंदी के नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं। इससे पहले, देश भर में तालाबंदी के बीच तुर्केवेरे निर्वाचन क्षेत्र के बीजेपी विधायक एम जयराम, टुमकुर में गुब्बी तालुक में कई ग्रामीणों के साथ अपना जन्मदिन मनाते देखे गए। बता दें राज्य सरकार ने कहा कि बुधवार को कर्नाटक के टोंकुरु में 73 वर्षीय कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई है, जबकि संक्रमण के कारण 21 और 12 नए मामले सामने आए हैं।राज्य में संचयी रूप से 535 कोरोना के पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की गई है, जिसमें 21 मौतें और 216 डिस्चार्ज शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications