गर्मियों में हीट वेव से कैसे करें बचाव? कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने जारी की एडवाइजरी, बताया उपाय
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने बताया कि, हमने हीटवेव और तापमान में वृद्धि पर चर्चा की है और लू से बचाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि लोगों को रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना चाहिए।

Delhi: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही अलर्ट और चेतावनी का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने प्रदेश की जनता तो लू (heatwave) से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। साथ ही बताया कि रोजाना कितना पानी पीना चाहिए और खुद को हाइड्रेटेड (hydrated) रखने के लिए भोजन में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए।
हीटवेव और तापमान में वृद्धि पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने की चर्चा
मंत्री डॉ के सुधाकर ने बताया कि, हमने हीटवेव और तापमान में वृद्धि पर चर्चा की है। हमने लोगों को लू से बचाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है कि लोगों को रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी का सेवन करके हाइड्रेटेड रहना चाहिए और अपने आहार में छाछ, नारियल, नींबू का रस शामिल करना चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को भीड़ से बचने की सलाह
स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने आगे बताया कि, हमने बच्चों और 65 वर्ष से अधिक उम्र के उन लोगों को भी सलाह दी है जिन्हें कॉमरेडिटी है और गर्भवती महिलाओं को निवारक उपाय करने और अनावश्यक भीड़ से बचने और स्वच्छता प्रोटोकॉल अपनाने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का फैसला
उन्होंने कोरोना को लेकर बताया कि, यह खतरनाक नहीं है, फिर भी हमने सोचा कि हमें विशेषज्ञ समिति से मिलना चाहिए और स्थिति का जायजा लेना चाहिए हमने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने का फैसला किया है, जब वे कार्य कर रहे हों।
भारत में तेजी से बढ़ रहा हीटवेव का प्रकोप
वहीं दूसरी ओर वर्ल्ड बैंक ने गर्मियों को लेकर डरा देने वाली एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि भारत में पिछले कुछ दशकों में हजारों लोगों की मौत का कारण बनने वाली लू यानी हीटवेव का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। आने वाले दिनो में भारत ऐसी भीषण गर्म हवा का सामना करने वाले देशों में दुनिया का पहला देश होगा, ये गर्म हवा लोगों का जीवन और मुश्किल बना देगी।












Click it and Unblock the Notifications