कर्नाटक: बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल की कुमारस्वामी को चिट्ठी
कर्नाटक: राज्यपाल ने सीएम कुमारस्वामी को छह बजे तक बहुमत साबित करने को कहा
बेंगलुरू। कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने सीएम एचडी कुमारस्वामी को चिट्ठी भेजकर आज (शुक्रवार) शाम छह बजे तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को कहा है। कांग्रेस और जेडीएस के 16 विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य सरकार को बहुमत साबित करना है। गुरुवार को कुमारस्वामी को बहुमत साबित करना था लेकिन एक विधायक की बीमारी को लेकर हंगामे के चलते परीक्षण नहीं हुआ। इसके बाद शुक्रवार को भी सदन में लगातार हंगामा हो रहा है। विपक्ष के भाजपा विधायकों ने राज्यपाल से मिलकर आरोप लगाया है कि कांग्रेस-जेडीएस सरकार अल्पमत में है और वो जानबूझकर प्लोर टेस्ट से बच रहे हैं। जिसके बाद राज्यपाल ने कुमारस्वामी को चिट्ठी लिखी है।

कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को विश्वास मत परीक्षण नहीं हो सका था। गुरुवार को भाजपा विधायकों ने कर्नाटक के राज्यपाल से मुलाकात की थी जिसके बाद राज्यपाल ने स्पीकर से आज ही (गुरुवार को ही) फ्लोर टेस्ट कराने लेने पर का विचार करने को कहा लेकिन स्पीकर ने विधानसभा शुक्रवार को लिए स्थगित कर दी। जिसके बाद आज शुक्रवार को सदन में बहुमत परीक्षण होना है। हालांकि दोपहर बाद तक सदन में इसके आसार कम ही दिख रहे हैं।
गुरुवार को दिनभर सदन में भाजपा-कांग्रेस विधायक एक-दूसरे पर आरोप लगाते रहे और हंगामा होता रहा। शाम को स्पीकर ने विधानसभा शुक्रवार के लिए स्थगित कर दी। फ्लोर टेस्ट ना कराने पर भाजपा के विधायक विधानसभा में ही धरने पर बैठ गए हैं। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सदन में बीजेपी पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया है तो वहीं बीजेपी कांग्रेस-जेडीएस पर जानबूझकर मतदान में देरी का आरोप लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications