#Karnataka: निर्दलीय विधायक हमारे संपर्क में हैं, काम हो जाएगा: श्रीरामुलु

बेंगलुरु। कर्नाटक के 23वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर बीएस येदुरप्‍पा ने आज सुबह 9 बजे शपथ ले ली। उन्हें राज्यपाल वजुभाई वाला ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, येदुरप्‍पा ने तीसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है लेकिन अभी भी उनकी राह आसान नहीं है क्योंकि उन्हें अभी अपना बहुमत साबित करना है। ऐसे में जोड़-तोड़ की राजनीति की बात हो रही है, जेडीएस पहले ही आरोप लगा चुकी है कि बीजेपी उसके और कांग्रेस के विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है।

निर्दलीय विधायक हमारे संपर्क में हैं, काम हो जाएगा

ऐसे में इस गठजोड़ में दो निर्दलीय विधायकों का रोल भी यहां काफी अहम हो जाता है। हालांकि बुधवार को निर्दलीय विधायक आर आर शंकर ने कहा था कि वो बीजेपी के साथ हैं लेकिन आज दोनों निर्दलीय विधायकों को कांग्रेस और जेडीएस के नेताओं के साथ धरना स्थल पर देखा गया है, हालांकि बीजेपी नेता बी.श्रीरामुलु ने दावा किया है कि दोनों निर्दलीय विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं इसलिए उनका काम बड़ी आसानी से हो जाएगा।

222 सीटों पर आए नतीजों में बीजेपी को 104 सीटें मिली

मालूम हो कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव की 222 सीटों पर आए नतीजों में बीजेपी को 104 सीटें मिली हैं, जो कि बहुमत से 8 विधायक कम हैं, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37, बसपा को 1 और अन्य को 2 सीटें मिली हैं. ऐसे में बीजेपी भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी हो, लेकिन बहुमत से वो दूर है, किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 112 नंबर चाहिए, देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी अब कम पड़े विधायकों को कैसे और कहां से लेकर आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+