Karnataka News: धोती पहने किसान को प्रवेश से रोकने वाला मॉल होगा 7 दिन के लिए बंद, कर्नाटक सरकार ने लिया फैसला
Karnataka News: कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के एक शॉपिंग मॉल को एक हफ्ते के लिए बंद करने का आदेश दिया है। क्योंकि एक बुज़ुर्ग किसान को धोती पहनने की वजह से मॉल में प्रवेश से मना कर दिया गया था। यह घटना मंगलवार शाम को उस वक्त हुई। जब किसान और उसके बेटे को फिल्म की टिकट होने के बावजूद मॉल के प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया।
शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में इस मुद्दे पर बात की है। उन्होंने कहा कि मैंने अभी-अभी हमारे एक पूर्व बीबीएमपी आयुक्त से बात की है। सरकार द्वारा पास कानून के तहत मॉल को सात दिनों के लिए बंद करने का प्रावधान है।

घटना मगदी मेन रोड पर जीटी वर्ल्ड मॉल की है। बुजुर्ग किसान फकीरप्पा और उनके बेटे को सुरक्षाकर्मियों ने मॉल की नीति का हवाला देते हुए रोक दिया। जिसमें कहा गया था कि धोती पहने लोगों को मॉल में प्रवेश नहीं दिया जा सकता। मॉल में प्रवेश की अपील करने का उनका एक वीडियो वायरल हो गया। जिससे सोशल मीडिया पर व्यापक आक्रोश फैल गया।
फकीरप्पा कर्नाटक के हावेरी जिले से अपने बेटे से मिलने बेंगलुरु आए थे। उनकी विनती के बावजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने कहा कि अगर फकीरप्पा मॉल में प्रवेश करना चाहते हैं तो उन्हें पेंट पहननी होगी। सुरक्षाकर्मियों के इस बर्ताव से सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी हुई।
मॉल के मालिक और सुरक्षा गार्ड दोनों के खिलाफ बुधवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। यह घटना कर्नाटक में राजनीतिक दलों में बहस का मुद्दा भी बन गई।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक कांग्रेस सरकार के संरक्षण में धोती पहनने पर किसानों को गाली दी जा रही है और उनका अपमान किया जा रहा है। मॉल में प्रवेश प्रतिबंधित। कर्नाटक के मुख्यमंत्री धोती पहनते हैं। धोती हमारी शान है। क्या किसानों को मॉल में टक्सीडो पहनना चाहिए। कर्नाटक कांग्रेस इसकी अनुमति कैसे दे रही है। वे सबसे ज्यादा विरोधी हैं।
भाजपा नेता पूनावाला ने कांग्रेस पर डीजल की कीमतें बढ़ाकर किसानों को धोखा देने और अब उनके पारंपरिक परिधान के कारण प्रवेश से वंचित करके उनका अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने डीजल की कीमतें भी बढ़ा दी और किसानों को धोखा दिया। अब वे धोती पहनकर प्रवेश से वंचित करके किसानों का अपमान कर रहे हैं। राहुल बाबा कहां हैं। क्या यही है किसानों के साथ न्याय।
इस घटना के बाद गुरुवार को कन्नड़ और किसान समूहों ने विरोध प्रदर्शन किया। कई लोगों ने पारंपरिक परिधानों के साथ भेदभाव को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस परिधान का कर्नाटक में अपना सांस्कृतिक महत्व है।












Click it and Unblock the Notifications