Karnataka fallout: कांग्रेस आज देशभर में मनाएगी 'लोकतंत्र बचाओ दिवस'

Recommended Video

    Yeddyurappa के CM Oath के खिलाफ Congress का 'लोकतंत्र बचाओ आंदोलन' | वनइंडिया हिंदी

    बेंगलुरु। सत्ता को लेकर कर्नाटक में सियासी नाटक बदस्तूर जारी है, गुरुवार को भले ही राज्य के 23वें मुख्‍यमंत्री के तौर पर बीएस येदुरप्‍पा ने सीएम पद की शपथ ले ली हो लेकिन अभी भी उनकी राह आसान नहीं है क्योंकि उन्हें अभी बहुमत साबित करना बाकी है। इस वक्त कर्नाटक में सियासी पारा चरम पर है।

    Karnataka fallout: कांग्रेस आज देशभर में मनाएगी लोकतंत्र बचाओ दिवस

    राज्य के राज्यपाल की ओर से बहुमत से दूर बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता देने और फिर येदुरप्‍पा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाए जाने के बाद कांग्रेस का गुस्सा चरम पर है और उसने इसके खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है , वो इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार दे चुकी है और इसी वजह से आज वो पूरे देश में देशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है। कर्नाटक की तर्ज पर कांग्रेस गोवा, मेघालय और मणिपुर में आज विरोध-प्रदर्शन करेगी।

    इबोबी सिंह और मुकुल संगमा ने अपने-अपने राज्यपालों से मांगा वक्त

    आपको बता दें कि मणिपुर और मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री क्रमशः इबोबी सिंह और मुकुल संगमा ने अपने-अपने राज्यों के राज्यपालों से मुलाकात के लिए समय मांगा है, दूसरी ओर, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के विधायकों ने परेड कर सबसे बड़ी एकल गठबंधन होने का दावा कर सरकार बनाने का मौका दिए जाने की भी मांग की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+