Karnataka exit poll 2023: इस सर्वे में कांग्रेस बहुमत से महज 1 सीट पीछे, इतनी ही सीटों पर सिमट जाएगी BJP
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुई वोटिंग के बाद सभी न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे घोषित किए जाने लगे हैं। इसी बीच एक एग्जिट पोल ने कांग्रेस की बहुमत की सरकार के बनने की पूरी संभावना जताई है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग 10 मई को संपन्न हो चुकी है। 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले कई टीवी चैलनों ने वोटों की गिनती से पहले एग्जिट पोल के परिणाम घोषित किए है। इन्हीं में एक ऐसा एग्जिट पोल है जो अगर वो सच होता है तो कर्नाटक में भाजपा की विदाई तय है, प्रमुख विपक्षी पार्टी आसानी से बहुमत की सरकार बना लेगी।
ये एग्जिट पोल रिजर्ट टीवी 9 कन्नड़ा सी-वोटर का है इसके अनुसार कांग्रेस बहुमत का जादुई आंकड़ा पाने से महज 1 सीट ही पीछे रह सकती है।
बता दें कनार्टक की 2024 विधानसभा सीटों में से किसी भी पार्टी को बहुमत की सरकार बनाने के लिए कुल 113 सीटें चाहिए।
टीवी 9 कन्नड़ा सी-वोटर के अनुसार कर्नाटक में कांग्रेस आसानी से जीत हासिल करती नजर आ रही है। कांग्रेस को 100 से 112 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है।
वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी जीत हासिल कर सकती है। भाजपा को 83 से 95 सीट पर जीत मिलती दिख रही है।
कुमार स्वामी की पार्टी जेडी एस को 21 से 29 सीटों जीत मिलती दिखाई गई है। अन्य के खाते में दो से छह सीटों पर जीत मिल सकती है।
कर्नाटक चुनाव से जुड़ी अहम बातें
कर्नाटक में मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे से शुरू हुआ।
प्रदेश भर में कुल 58, 545 मतदान केंद्र बनाए गए थे
कर्नाटक में कुल वोटरों की संख्या 5,31,33,054 है
इनमें 2, 67,28,053, पुरुष वोटर
2,64, 0074 महिला वोटर है। वहीं 4, 927 अन्य वोटरोंोकी संख्या है।

Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications