स्मृति ईरानी ने शेट्टार पर साधा निशाना- जो अपने धर्म, विचारधारा के नहीं हो सकते, वे जनता के नहीं हो सकते
कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को हुबली-धारवाड़ पश्चिम में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले महिला समावेश कार्यक्रम में पहुंची थी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तरीख नजदीक आते ही भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार आक्रामक कर दिया है। भाजपा की सत्ता में वापसी के लिए केंद्रीय मंत्रियों का कर्नाटक में जमावाड़ा लगा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाद अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भापजा छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन कर चुके जगदीश शेट्टार पर कटाक्ष किया है।
बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शेटृटार का नाम लिए बिना जमकर आड़े हाथ लिया। स्मृति ईरानी ने हिा कुछ दिन पहले, हमारे एक आदमी (जगदीश शेट्टार) ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा और दूसरे खेमे (कांग्रेस) में चले गए। जनता सब जानती है। मैं हुबली-धारवाड़ की जनता से कहना चाहती हूं कि जो अपने धर्म, परिवार या विचारधारा के नहीं हो सकते, वे कभी जनता के नहीं हो सकते।
हुबली-धारवाड़ पश्चिम में कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले महिला समावेश कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ये बात कही।
बता दें हुबली-धारवाड़ सेंट्रल निर्वाचन सीट से छह बार भाजपा विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने टिकट ना मिलने से नाराज होकर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ज्वॉइन कर ली और कांग्रेस के टिकट पर हुबली - धारवाड़ सीट से भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। स्मृति ईरानी से पहले गृह मंत्री ने हुबली में शेट्टार पर हमला बोला था। शाह ने कहा जगदीश शेट्टार की इस चुनाव में बुरी हार होगी क्योंकि हुबली की जनता भाजपा को वोट देती है।
A few days ago, one of our men (Jagadish Shettar) backstabbed us and went to the other camp (Congress). The public knows everything. I want to tell the people of Hubli-Dharwad that those who cannot be of their religion, family or ideology, can never be of the public: Union… pic.twitter.com/vcQoHT77DN
— ANI (@ANI) April 25, 2023












Click it and Unblock the Notifications