Karnataka elections: राहुल गांधी रैली में बोले- भाजपा OBC का कल्याण नहीं चाहती, कांग्रेस देगी उनका अधिकार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी प्रचार करने के लिए रविवार को पहुंच चुके हैं। सोमवार को चुनाव प्रचार के दूसरे दिन एक बार फिर राहुल गांधी ने ओबीसी को लेकर बयान दिया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के चुनाव प्रचार के लिए राहुल गांधी राज्य में रविवार को एंट्री कर चुके हैं। मोदी सरनेम वाले बयान के कारण लोकसभा से सांसद के तौर पर आमान्य घोषित करने के बाद राहुल गांधी का ये पहला चुनावी दौरा है। कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरे के दूसरे दिन वायनाड सांसद राहुल गांधी ने अपन भाषण में भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया वहीं ओबीसी आरक्षण को लेकर जनता से वादा किया।
राहुल गांधी ने कहा भारत में अगर पहली बार लोकतंत्र की बात किसी ने की और हमें लोकतंत्र का रास्ता दिखाया तो वो बसवन्ना जी थे।राहुल गांधी ने कहा कर्नाटक का बीदर बसवन्ना जो12वीं सदी के समाज सुधारक थे थे उनकी 'कर्म भूमि' है।
जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि दुख की बात है कि आज RSS और BJP के लोग लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं। भाजपा और आरएसएस बासवन्ना के समान साझेदारी, समान अवसर के आदर्शों पर हमला कर रहे हैं और सभी को एक साथ आगे बढ़ना चाहिए। वे भारत में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं।
उन्होंने कहा, "वे हिंदुस्तान में नफरत और हिंसा फैला रहे हैं और वे गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों से पैसे लेकर दो या तीन अमीर लोगों को दे रहे हैं।" एआईसीसी के महासचिव के सी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला (कर्नाटक के प्रभारी), केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष और भाल्की विधानसभा सीट से उम्मीदवार ईश्वर खंडरे उपस्थित थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भालकी, बीदर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप कर्नाटक में भाजपा को अच्छी तरह से जानते हैं। 40 प्रतिशत कमीशन सरकार के खिलाफ कर्नाटक के लोगों का नारा मैंने नहीं गढ़ा था, यह आप लोगों ने दिया था, लेकिन बीजेपी पर बोलने से पहले मैं आपको बताना चाहता हूं कि चुनाव जीतने के बाद कर्नाटक में कांग्रेस सरकार क्या करेगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा अगर हम देश में ओबीसी को आगे ले जाना चाहते हैं और उन्हें उनका अधिकार देना चाहते हैं, तो पहला कदम प्रधानमंत्री के लिए ओबीसी जनगणना के आंकड़े जारी करना होगा। पीएम ऐसा कभी नहीं करेंगे क्योंकि वह ऐसा कतई नहीं करना चाहते हैं ।ओबीसी का कल्याण नहीं चाहती कांग्रेस मौका मिलते ही ऐसा करेगी
गौर करने वाली बात ये है कि कर्नाटक की बसवराज बोम्मई की सरकार ने ठीक चुनाव से पहले मुसलमानों को दिया जाने वाला 4 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण समाप्त कर दिया है, ये आरक्षण लिंगायत और वोक्डिया समुदाय में दो-दो प्रतिशत बांटने का निर्णय लिया है।
वहीं कर्नाटक सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के मुसलमानों को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ( EWS) कोटे के अंतर्गत आरक्षण दिया जाएगा। ये वो ही कैटेगरी है जिसमें ब्राह्मण, वैश्य, मुदालियर, जैन, और दूसरे समुदाय के लोग आते हैं इसी में अब मुसलमानों को इन सबके साथ 10 प्रतिशत ईडब्लूएस कोटे के लिए लड़ना होगा।












Click it and Unblock the Notifications