Karnataka: 'पीएम मोदी भगवान नहीं हैं'- सिद्धारमैया ने जेपी नड्डा के 'मोदी जी के आशीर्वाद' भाषण पर की खिंचाई

कर्नाटक चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी कोई भगवान नहीं है।

Karnataka Elections

कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए 20 अप्रैल को उम्‍मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस बार के चुनाव में प्रमुख जंग भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। ऐसे में रानजीतिक दल एक दूसरे की खिंचाई करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। भाजपा जो कर्नाटक चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर लड़ रही हैं उसको लेकर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सिद्धारमेया ने बयान दिया है।

बुधवार को सीएम बसरवराज बोम्‍मई का नामांकन करवाने पहुंचे भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने अपने भाषण में पीएम मोदी का नाम लेते हुए जो जनता से भाजपा के लिए वोट करने की अपील की उस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सिद्धारमैया ने खिंचाई की ह

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें लोकतंत्र पर पाठ पढ़ने की जरूरत है।

बता दें बुधवार को भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सिद्धारमैया ने शिगगांव में सीएम बसवराज बोम्मई की नामांकन रैली में शामिल हुए और वहां जनसभा को संबोधित किया।
जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कर्नाटक को मोदी जी के आशीर्वाद से वंचित नहीं होना चाहिए, इसलिए मेरा आपसे अनुरोध है कि आप कमल को जिताएं और अपने राज्य के विकास को आगे बढ़ाएं।

जेपी नड्डा के पीएम मोदी का आर्शीवाद लेने वाले भाषण का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने कहा कि पीएम मोदी किसी को आशीर्वाद देने वाले भगवान नहीं हैं।

सिद्धारमैया ने कहा लोकतंत्र में लोग उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करते हैं और चुने हुए प्रतिनिधि जतना की सेवा कर सकते हैं। नरेंद्र मोदी जी किसी का भला करने वाले भगवान नहीं हैं। मैं कर्नाटक पर नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद के बारे में जेपी नड्डा के बयान की निंदा करता हूं।

इसके साथ ही सिद्धारमैया ने लिखा ऐसा लगता है कि उन्हें लोकतंत्र पर पाठ की जरूरत है। इसके साथ ही सिद्धारमैया ने कि कहा कि हमारे देश में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं है। सभी राज्य समान हैं और संविधान के अनुसार समान अधिकार हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में तानाशाही के लिए कोई जगह नहीं है।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता ईश्वरप्पा ने सिद्धारमैया की आलोचना की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कांग्रेस नेता भारतीय संस्कृति को नहीं समझते हैं। यह दुखद है कि सिद्धारमैया भारतीय परंपराओं को नहीं समझते हैं। कर्नाटक के लोग पीएम मोदी का बहुत सम्मान करते हैं और हम जिनका सम्मान करते हैं, उनसे आशीर्वाद लेने में कुछ भी गलत नहीं है। हमारी परंपरा ने हमें यही सिखाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+