Karnataka elections: भाजपा ने रचा '16 डॉक्टरों का चक्रव्यूह', कांग्रेस के लिए होगी मुश्किल

बैंगलुरूः कर्नाटक में आगामी महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए हर पार्टी अपनी रणनीति बना रही है। कर्नाटक में सत्ता की गद्दी पर बैठी कांग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसी रणनीति के तहत भाजपा इस बार 16 डॉक्टरों को विधानसभा चुनाव में टिकट देने पर योजना बना रही है। बीजेपी के मेडिकल सेल के संयोजक डॉ के एम बसवरराज इसके लिए भाजपा आलाकमान को पत्र लिखा है।

कर्नाटक विधानसभा में 11 चिकित्सक हैं

कर्नाटक विधानसभा में 11 चिकित्सक हैं

फिलहाल कर्नाटक विधानसभा में 11 चिकित्सक हैं जो विधायक चुने गए थे। इनके नाम हैं डॉ शरण प्रकाश पाटिल, डॉ अश्वथ नारायण, डॉ श्रीनिवास मूर्ति, डॉ सुधाकर रेड्डी, डॉ अजय सिंह, डॉ जाधव, डॉ एचसी महादेवप्पा, डॉ ए बी मलकार्ड्डी, डॉ। शिवराम पाटिल, डॉ भगवान मुबुल और डॉ विश्वनाथ पाटिल। विधायक परिषद के लिए भी दो डॉक्टर भी चुने गए हैं।

दूसरी पार्टियां भी डॉक्टरों को टिकट देने पर बना रही हैं विचार

दूसरी पार्टियां भी डॉक्टरों को टिकट देने पर बना रही हैं विचार

आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के अलावा कांग्रेस और जेडीएस भी अलग-अलग क्षेत्रों से डॉक्टरों को टिकट देने की योजना बना रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार कर्नाटक चुनाव में करीब 25 से 30 डॉक्टर चुनाव लड़ सकते हैं।

जेडी(एस) के 37 विधायक हैं

जेडी(एस) के 37 विधायक हैं

कर्नाटक विधानसभा में 225 सीटें हैं। इस वक्त कांग्रेस के 122 विधायक हैं वहीं, बीजेपी के 43 विधायक, जेडी(एस) के 37 विधायक, बीएसआर(सी) के 3 विधायक, केजेपी के दो विधायक, केएमपी का एक विधायक और आठ विधायक निर्दलिय हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+