Karnataka Elections: भाजपा ने EC से की शिकायत- डीके शिवकुमार 'गुंडा' जैसे पुलिस अधिकारियों को धमका रहे हैं

चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस वालों को धमकाने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कांग्रेस अध्‍यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है।

bjpmp

कर्नाटक विधान सभा चुनाव के लिए मतदान को अब केवल 6 दिन शेष बचे हैं। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में जमकर प्रचार कर रही है। वहीं अब कांग्रेस पार्टी के अध्‍यक्ष और कनकपुरा सीट से उम्‍मीदवार डीके शिवकुमार के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग के पास शिकायत दर्ज करवाई है।

ये शिकायत बेंगलुरू में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने भाजपा की ओर से दर्ज करवाई है।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कांग्रेस के डीके शिवकुमार द्वारा पुलिस अधिकारियों को धमकाने और बीदर के एक नेता द्वारा पोडियम पर राष्ट्रीय ध्वज लपेटकर अपमान करने के संबंध में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज की है

शोभा करंदजाले ने डीके शिवकुमार पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता डी.के शिवकुमार गुंडे जैसा बर्ताव कर रहे हैं। एक हफ्ते पहले डीजी को धमकाया था और अब कल उन्होंने चिकबल्लापुर के पुलिस अफसर को धमकी दी और कहा कि उनकी सरकार आएगी तो उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी उनकी वर्दी उतरा देंगे। उन्‍होंने कहा एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बोलना आचार संहिता का उल्लंघन है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+