Karnataka Elections: BJP के 189 उम्मीदवारों की सूची जारी, CM बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी हो गई है। 189 नेताओं की लिस्ट में 52 ऐसे हैं जिन्हें पहली बार टिकट मिला है। महिला और ओबीसी के समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

Karnataka Elections: कर्नाटक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने लिस्ट का ऐलान किया। 189 लोगों में 52 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार टिकट मिला है।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को होना है, 13 मई को नतीजों का ऐलान होगा। पूर्व सीएम और वेटरन भाजपाई जगदीश शेट्टार बागी हो गए हैं। कई VIP सीटों की टिकट अधिक चर्चित है।
SC-ST और ओबीसी समीकरण पर फोकस
बीजेपी ने पहली सूची में 32 ओबीसी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने 30 अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के उम्मीदवारों पर भी दांव लगाया है। 16 अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवार भी भाजपा की टिकट पर किस्मत आजमाएंगे।
52 नए चेहरे, 8 महिला उम्मीदवार
कर्नाटक चुनाव 2023 में 189 उम्मीदवारों की सूची में कई प्रमुख चेहरे भी शामिल हैं। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने कहा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची में 52 नए चेहरे हैं। उन्होंने कहा, 8 महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है।
पूर्व CM के बेटे विजयेंद्र को टिकट
पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सीएम बसवराज बोम्मई की कैबिनेट में मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे।
मंत्रियों को कहां से मिला टिकट
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि अपनी परंपरागत चिकमगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर Chikkaballapur सीट से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री डॉ. अश्वथनारायण मल्लेश्वरम सीट से चुनाव लड़ेंगे।
पूर्व मंत्री दो सीटों पर लड़ेंगे, एक पर कांग्रेस प्रमुख से मुकाबला
कर्नाटक सरकार में मंत्री आर अशोक दो सीटों से किस्मत आजमाएंगे। भाजपा ने अशोक को पद्मनाभनगर और कनकपुरा विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार बनाया है। अशोक कनकपुरा में कांग्रेस अध्यक्ष डीके के शिवकुमार के खिलाफ मैदान में होंगे।
क्या पूर्व डिपटी CM का पत्ता कटा?
भाजपा ने सख्त फैसले में चौंकाते हुए पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सवाडी को अथनी सीट से टिकट नहीं दिया गया है। चन्नापटना में इस बार पार्टी ने सीपी योगेश्वर को उतारा है। यहां से JDS नेता और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी भी मैदान में हैं।
देखें उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
हासन और सिरसी सीट पर BJP Candidate
कई चौंकाने वाले फैसले हुए हैं। इसमें भाजपा नेता सी नारायणगौड़ा को केआर पेट विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। बीजेपी नेता जे प्रीतम गौड़ा हासन सीट से चुनाव लड़ेंगे। विश्वेश्वर हेगड़े सिरसी से ताल ठोकेंगे।
Download











Click it and Unblock the Notifications