Karnataka Elections 2023: BJP सत्ता में वापसी करेगी या कांग्रेस बनाएगी सरकार? देखें ये सर्वे रिपोर्ट

Karnataka Elections 2023 की तारीख के ऐलान के बाद जी न्‍यूज ओपिनियन पोल के अनुसार परिणाम जारी किया है।

EMI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान बुधवार 29 मार्च को हो चुका है। 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी और 13 मई को वोटों की गिनती होगी। जिसके बाद पता चलेगा कि कर्नाटक में अगले पांच सालों तक कौन सी पार्टी सत्‍ता संभालेगी। कर्नाटक में क्‍या बहुमत की सरकार बनेगी या त्रिशंकु सरकार बनेगी? इसका खुलासा तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा लेकिन चुनाव से पहले कई चैनलों ने ओपिनियन पोल करवाया है जिसके आधार पर बताया है कि उनके सर्वे के अनुसार किस पार्टी की प्रदेश में सरकार बन रही है।

बता दें कर्नाटक का 1985 के बाद से राजनीति का इतिहास है कि किसी भी राजनीतिक दल को लगातार जनादेश नहीं मिला हैं। ऐसे में क्‍या सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी क्‍या इतिहास बदलेगी या कांग्रेस पार्टी भाजपा को सत्‍ता से उखाड़ फेंक दोबारा सत्‍ता में वापसी करेगी। हालांकि पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा के नेतृत्व वाले जनता दल (सेक्युलर) पर भी कई लोगों की निगाहें टिकी हुई है कि क्‍या जेडीएस पिछली बार की तरह किंगमेकर भूमिका में होगी? आइए जानते हैं क्‍या कहता है जी न्‍यूज ओपियनल पोल के परिणाम?

Zee News ने Matrize ने ये सर्वेक्षण 3 मार्च से 28 मार्च के बीच 56,000 से अधिक लोगों के बीच किया गया जिसमें जनता का मूूड क्‍या है ये जानने की कोशिश की गई।

सर्वे में पूछे गए ये सवाल

क्‍या गेम चेंजर साबित होंगे पीएम नरेंद्र मोदी?

31 प्रतिशम लोगों ने माना कि पीएम मोदी गेम चेंजर साबित होंगे, जबकि 32% लोग इससे असहमत थे।

क्या कर्नाटक केंद्र की मोदी सरकार के कामकाज से प्रसन्‍न है?

37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मोदी कि वे संतुष्ट हैं, जबकि 23 प्रतिशत लोगों असंतुष्टि जताई।

राहुल गांधी की 4000 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव में कांग्रेस को चुनाव में लाभ होगा?

22 प्रतिशत लोगों ने कहा कि यात्रा से कांग्रेस को फायदा होगा, जबकि 41 फीसदी लोगों ने कहा कि राहुल गांधी के पदयात्रा से कर्नाटक में सबसे पुरानी पार्टी को कोई मदद नहीं मिलेगी।

येदियुरप्पा की जगह बोम्मई को कर्नाटक का सीएम बनाने से बीजेपी को मदद मिलेगी?

31 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे भाजपा को लाभ होगा, जबकि 21 प्रतिश लोगों ने कहा कि इससे भगवा पार्टी को नुकसान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+