Karnataka elections 2023: 8 अप्रैल के बाद ही जारी होगी भाजपा के उम्‍मीदवारों की फाइनल लिस्‍ट, जानें वजह

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपने उम्‍मीदवारों की फाइनल लिस्‍ट 8 अप्रैल के बाद ही जारी करेगी। सीएम बोम्‍मई ने इसके बारे में अहम जानकारी दी है।

karnatkabjp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा होने के बाद राजनीतिक पार्टियां जमकर प्रचार में जुट चुकी हैं। इसके साथ ही अपने प्रत्‍याशियों की सूची जारी कर रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी राज्‍य की हर निर्वाचन सीट से अपने ऐसे उम्‍मीदवार को खड़ा करने की कोशिश कर रही है, जो विपक्षी पार्टी को भारी मतों से पराजित कर भाजपा को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में मदद कर सके।

इसीलिए उम्‍मीदवारों का नाम फाइनल को लेकर सभी तरह से निश्चिंत हो जाना चाहती है। वहीं अब कर्नाटक मुख्‍यमंत्री बसवराज बोम्‍मई ने खुलासा किया कि चुनाव के उम्‍मीदवारों की अंतिम सूची कब तक जारी हो सकती है।

कर्नाटक सीएम बोम्मई ने सोमवार बताया कि राज्‍य में 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की आठ अप्रैल को बैठक होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के पास पहले से ही राज्‍य के प्रत्‍येक निर्वाचन क्षेत्र की सर्वेक्षण रिपोर्ट है, लेकिन उसने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों पर प्रत्येक जिला कोर कमेटी की राय मांगी है।

बोम्‍मई ने कहा हम मंगलवार को राज्य कोर कमेटी की बैठक के दौरान जिला समितियों द्वारा सुझाए गए नामों पर चर्चा करेंगे और फिर इसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेंगे।

इसके बाद संसदीय बोर्ड की आठ अप्रैल को बैठक होने की संभावना है, जहां चर्चा के बाद नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

याद रहे संसदीय बोर्ड भाजपा की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा बोर्ड के सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+