Karnataka Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 मई को होगी वोटिंग

Karnataka Elections 2023: साल 2018 में हुए चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

 Karnataka Vidhansauda

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में विधानसभा की तारीखों का ऐलान आज हो गया है, चुनाव आयोग ने आज प्रेसवार्ता करके चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। कर्नाटक की 224 सीटों पर 10 मई को एक चरण में मतदान होगा जबकि 13 मई को नतीजे आएंगे। मालूम हो कि साल 2018 के चुनावों में भाजपा ने 104 सीटें जीती थी जबकि कांग्रेस को यहां 80 सीटों पर विजय मिली थी और JDS ने 37 सीटें हासिल की थी, बहुमत किसी भी पार्टी को नहीं मिला था लेकिन बहुत सारे नाटकीय घटनाक्रम के बाद राज्य में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाई थी लेकिन ये गठबंधन भी लंबा नहीं चला और टूट गया था।

पांच साल में राज्य में तीन मुख्यमंत्री

कांग्रेस और जेडीएस के गठबंधन की सरकार में सीएम की कुर्सी जेडीएस नेता कुमारस्वामी के हिस्से में आई थी लेकिन मात्र 14 महीने बाद ये साथ टूट गया, जिसकी वजह थी कांग्रेस के कई नेताओं का इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होना और इसके बाद राज्य में भाजपा ने सरकार बनाई और सीएम की कुर्सी पर विराजमान हुए कर्नाटक और भाजपा के लोकप्रिय नेता बीएस येदियुरप्पा लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए दो साल बाद ही येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसके बाद बसवराज बोम्मई राज्य का सीएम पद संभाल रहे हैं।

ऐसा रहा कार्यकाल

  • 23 मई 2018 से 23 जुलाई 2019: CM कुमारस्वामी (जेडीएस)
  • 26 जुलाई 2019 से 28 जुलाई 2021: CM बीएस येदियुरप्पा (भाजपा)
  • 28 जुलाई 2021: CM बसवराज मुख्यमंत्री (वर्तमान)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+