Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

येदियुरप्पा का दावा- कर्नाटक में 100 फीसदी बनेगी हमारी सरकार, मिलेंगी 125-130 सीटें

नई दिल्लीः कर्नाटक विधानसभा के चुनाव के लिए शनिवार शाम पांच बजे वोटिंग बंद हो गई। शाम को छह बजे टीवी चैनल्स के अलग-अलग एक्सिट पोल दिखे, कई एक्जिट पोल में कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनती दिखी तो वहीं किसी ने कांग्रेस को ही विजेता माना। लेकिन इन सबसे परे रविवार को सुबह कर्नाटक में भाजपा के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा ने भाजपा की जीत की उम्मीद जताई।

Karnataka Elections 2018 BS Yeddyurappa BJP will win more than 125-130 seats

रविवार की सुबह पत्रकारों से बात करते हुए येदियुरप्पा ने रहा कि, 'भाजपा 125 से 130 सीट जीत रही है वहीं कांग्रेस 70 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। जेडीएस को 24 से 25 सीटें मिलेंगी। भारतीय जनता पार्टी के फेवर में लोगों ने वोट किया है। कांग्रेस के खिलाफ जनता का गुस्सा है।'

बता दें, इस बार के कर्नाटक चुनाव में वोटरों ने बंपर वोटिंग की। जनता ने अपना फैसला दे दिया है अब 15 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे। तभी पता चलेगा कि इस बार प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी। शनिवार सुबह से पोलिंग बूथों पर मतदान के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। 224 विधानसभा सीटों वाले राज्य में 2 सीटों पर मतदान स्थगित कर दिया गया था।

जिन दो सीटों पर आज मतदान नहीं हुआ उसमें से एक बेंगलुरू की आरआर नगर सीट है। यहां 9 हजार से ज्यादा फर्जी वोटर कार्ड मिलने की वजह से मतदान कैंसिल कर दिया गया है। इस सीट पर 28 मई को वोटिंग होगी और 31 मई को वोटों की गिनती की जाएगी। वहीं एक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के निधन की वजह से चुनाव स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनाव: वोटिंग खत्म, 15 मई को आएंगे नतीजे

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+