कर्नाटक में फंसे पेंच के बीच पीएम मोदी ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा?
कर्नाटक में फंसे दांव-पेंच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का शुक्रिया अदा किया है। अब तक 104 सीटों पर दर्ज करा चुकी भाजपा कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस पर पीएम ने कर्नाटक के लोग और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।
नई दिल्ली। कर्नाटक में फंसे दांव-पेंच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का शुक्रिया अदा किया है। अब तक 104 सीटों पर दर्ज करा चुकी भाजपा कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस पर पीएम ने कर्नाटक के लोग और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'कर्नाटक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए मैं वहां के भाई और बहनों का शुक्रिया अदा करता हूं।'

प्रधानमेंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'मैं कर्नाटक के भाई और बहनों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने भाजपा के विकास एजेंडे को सपोर्ट किया और उसे प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनाया। मैं कर्नाटक भाजपा के कार्यकर्ताओं के शानदार काम को सलाम करता हूं जिन्होंने चौबीस घंटे पार्टी के लिए काम किया।'
वैसे 104 सीटों पर जीत के साथ भाजपा भले ही सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी रही हो, लेकिन जेडीएस को समर्थन दे कांग्रेस वापस सरकार में लौट सकती है। कर्नाटक में बदलते समीकरण ने भाजपा का भी चैन छीन लिया है।
इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में संसदीय दल की बैठक बुलाई है। शाम 7 बजे भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक रखी गई है, जिसमें पीएम संबोधन भी दे सकते हैं। बैठक में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
ये भी पढ़ें: Karnataka Election Results 2018: कांग्रेस-जेडीएस में हो सकती है बड़ी टूट, कई विधायक बीजेपी के संपर्क में!












Click it and Unblock the Notifications