#KarnatakaResults: राजभवन में नहीं मिली कांग्रेस के नेताओं को एंट्री, बिना मिले लौटे

परिणाम में भाजपा से पीछे चल रही कांग्रेस ने एचडी देवगौड़ा की जेडीएस को समर्थन देने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में जी परमेश्वर की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने उनके घर पहुंचा, लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली।

बेंगलुरू। कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए सभी बड़ी पार्टियों ने अपने दांव-पेंच लगाना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे सीटों के नतीजे सामने आ रहे है, वैसे ही पार्टियों में सरकार बनाने को लेकर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपना नया दांव भी चल दिया है। परिणाम में भाजपा से पीछे चल रही कांग्रेस ने एचडी देवगौड़ा की जेडीएस को समर्थन देने का फैसला किया है। इसी सिलसिले में जी परमेश्वर की अगुवाई में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिलने उनके घर पहुंचा, लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली।

Karnataka

कांग्रेस ने कर्नाटक में एचडी देवगौड़ा की जेडीएस को समर्थन देने का फैसला लिया है। गुलाम नबी आजाद ने जेडीएस को समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि वो अपने उम्मीदवार को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। इस सिलसिले में कांग्रेस ने राज्यपाल वैजुभाई वाला से मुलाकात करनी चाही, लेकिन ये मुमकिन न हो पाया। जी परमेश्वर के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल के घर उनसे मिलने पहुंचा लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली, जिसके कारण मंडल को वापस लौटना पड़ा।

कर्नाटक में सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। जहां 78 सीटों पर जीत दर्ज कर भाजपा आगे है, वहीं कांग्रेस दूसरी पार्टियों को समर्थन दे सरकार बनाने की पूरी कोशिश कर रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर कौन कर्नाटक में अपनी सरकार बना पाता है।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक में सत्ता का नया नाटक, बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस ने चला दांव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+