क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

#KarnatakaVerdict: 10 बजे तक कौन आगे, कौन पीछे?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 222 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस में कड़ी टक्कर चल रही है। सभी बड़ी पार्टियों ने कर्नाटक चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

Google Oneindia News

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। 222 विधानसभा सीटों के लिए भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस में कड़ी टक्कर चल रही है। सभी बड़ी पार्टियों ने कर्नाटक चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। जहां भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर में कर्नाटक में जीत के सपने देख रही है, वहीं कांग्रेस को अपने नए अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जीत पक्की दिख रही है। इसके अलावा एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस दोनों को ही कड़ी टक्कर देती दिख रही है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प है कि रुझान में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं। सुबह 10 बजे तक जानिये सीटों का रुझान-

Results

- रुझानों को देखा जाए तो कर्नाटक की 222 विधानसभा सीटों में भाजपा सबसे आगे चल रही है। भाजपा ने रुझानों में 105 का आंकड़ा छू लिया है, जिससे लग रहा है कि इस बार भाजपा अकेले ही प्रदेश में सरकार बना सकती है। बहुमत के लिए किसी भी पार्टी को 112 सीटें चाहिए होंगी और भाजपा इस दिशा में तेजी से आगे चल रही है।

- वहीं पिछले पांच सालों से कर्नाटक की सत्ता संभाल रही कांग्रेस इस बार काफी पीछे है। रुझानों में कांग्रेस को 71 सीटें मिली हैं। साल 2013 में कांग्रेस को 122 सीटों पर जीत मिली थी और उसने अकेले बहुमत में सरकार बनाई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं लग रहा है।

- वहीं एचडी देवगौड़ा की पार्टी जेडीएस 42 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं अन्य को 2 सीटें मिली हैं।

- प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा के सीएम उम्मीदवार बीएस येदुरप्पा 3420 वोटों से आगे चल रहे हैं।

- वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भारी वोटों से पीछे चल रहे हैं. सिद्धारमैया 11,000 वोटों से पीछे हैं।

Comments
English summary
Karnataka Election Results 2018: BJP, Congress, JDS Trends.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X