मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का दावा- कांग्रेस 120 सीटों पर जीत हासिल कर बनाएगी अपने दम पर सरकार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 13 मई को घोषित होगा। चुनाव परिणाम आने से 24 घंटे पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बहुमत की सरकार बनाने का दावा कर रही हैं।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान 10 मई को हो चुका है। 13 मई यानी शनिवार को परिणाम घोषित होंगे। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि जनता दल (एस) भी कर्नाटक में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है वो भी मुकाबले में हैं, अगर कांग्रेस, भाजपा दोनों ही बहुमत हासिल नहीं करती हैं तो कुमारस्वामी की जेडीएस 'किंगमेकर' की भूमिका में जा जाएगी। हालांकि कांग्रेस कर्नाटक चुनाव में अपनी जीत को लेकर काफी कान्फीडेंट दिख रही है।
चुनाव परिणाम आने से एक दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्किार्जुन खड़गे के विधायक बेटे प्रियांक खड़गे ने बड़ा दावा किया है। प्रियांक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 120 सीटों पर जीत हासिल करेगी। कर्नाटक में त्रिशंकु सरकार का कोई सवाल ही नहीं है, हमें पूरा विश्वास है कि हम अपने दम पर सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा बीजेपी कर्नाटक में फिर से सत्ता में नहीं आने वाली है क्योंकि लोग इसके खिलाफ हैं।
कांग्रेस विधायक और मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे कर्नाटक चुनाव में उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक चुनावी भाषण पर चर्चा करते हुए उन्हें नालायक बेटा कहा था। पीएम मोदी का अपमान करने के लिए प्रियांक के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद प्रियांक को चुनाव आयोग ने कारण बताओ नोटिस भी सर्व की थी।
बता दें 11 में से 4 एग्जिट पोल के अनुसार इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी, जबकि भाजपा को दूसरी सबसे बड़ी संख्या में सीटें मिलने की संभावना है। वहीं जेडी (एस) के किंगमेकर की भूमिका निभाने की संभावना है।
#WATCH | We are going to pass 120 seats. There is no question of a hung government, we are supremely confident that we will form the government on our own: Congress MLA Priyank Kharge pic.twitter.com/CJTLFDv3se
— ANI (@ANI) May 12, 2023
बता दें कर्नाटक के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 10 मई को हुए मतदान के बाद विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। एग्जिट पोल, जो बुधवार शाम को जारी किए गए उसमें मिला जुला परिणाम बताया गया। उनमें से कुछ ने दक्षिणी राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का संकेत भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications