कर्नाटक में कांग्रेस की जीत मोदी की हार तय है: जयराम रमेश
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से पूर्व जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि कांग्रेस की जीत और भाजपा की हार तय है।

Jairam ramesh on karnataka election results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझान तेजी से अपडेट हो रहे हैं। अब तक प्राप्त रुझानों में कांग्रेस पहले नंबर पर है। जबकि भाजपा दूससे और जेडीएस तीसरे नंबर की पार्टी है। इस बीच चुनाव परिणामों को लेकर कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा की हार तय है। पीएम मोदी कई दौरों के बावजूद भाजपा का प्रदर्शन पीएम की हार को साबित करता है।
कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस काफी आश्वस्त नजर आ रही है। जयराम रमेश ने कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत को पीएम मोदी की हार माना है। उन्होंने कहा है कि कर्नाटक चुनाव से इस बात का पूर्वानुमान लग चुका है कि 2024 में कांग्रेस केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सफलता केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार के लिए स्पष्ट संकेत है। जिसे पीएम मोदी को हार के तौर पर देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Karnataka election 2023 result: तटीय कर्नाटक में बीजेपी को बढ़त, रुझानों में कांग्रेस पीछे
मतगणना शुरू होने से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक जीत कांग्रेस के लिए 2024 के आम चुनाव में विजय द्वार के तौर पर साबित होगी। उन्होंने कहा, "कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पीएम मोदी की हार है क्योंकि उनके अलावा कर्नाटक में किसी ने प्रचार नहीं किया। भाजपा की निश्चित कर्नाटक हार के बाद 2024 के आम चुनाव में कांग्रेस के लिए दिल्ली का दरवाजा खुल जाएगा।"
कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं में काफी उत्साह है। जयराम रमेश से पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने भी ऐसा ही बयान दिया था। सुरजेवाला ने कहा था "कांग्रेस प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। मैं सभी 6.5 करोड़ कन्नडिगों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने कांग्रेस में विश्वास जगाया है।"
Recommended Video

यह भी पढ़ें: karnataka election result 2023: कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले दिल्ली कांग्रेस दफ्तर में बजने लगे जीत के ढोल












Click it and Unblock the Notifications