Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

karnataka election result 2023: कर्नाटक चुनाव नतीजों से पहले दिल्ली कांग्रेस दफ्तर में बजने लगे जीत के ढोल

karnataka election result 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में जश्न शुरू हो गया है। दिल्ली स्थित पार्टी के कार्यालय में ढोल-नगाड़े अभी से बजने लगे हैं।

Congress

karnataka election result 2023: कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। लेकिन नतीजे आने से पहले ही राजनीतिक दलों ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

दिल्ली स्थित कांग्रेस के मुख्यालय में पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। नतीजे आने से पहले ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को भरोसा है कि उनकी पार्टी को ही जीत मिलेगी। कांग्रेस के कार्यालय में अभी से ढोल-नगाड़े बजने लगे हैं।

गौर करने वाली बात है कि कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं। सभी 224 सीटों पर 10 मई को एक साथ मतदान हुआ था। मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ने अपनी जीत का दावा किया है। जबकि जेडीएस का कहना है कि वह किंग मेकर की भूमिका में रहेगा।

जिस तरह से चुनाव के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए उसमे कांग्रेस को जीत मिलती नजर आ रही है। एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्साहित कांग्रेस को भरोसा है कि वह इस बार प्रदेश में सत्ता में वापसी करने जा रही है।

बहरहाल सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों की बात करें तो कांग्रेस पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती सामने आ रही है। कांग्रेस 100 से अधिक सीटों पर जीतती नजर आ रही है, जबकि भाजपा 80 सीटों पर सिमटती दिख रही है। वहीं जेडीएस 20 सीटों का आंकड़ा पार करती दिख रही है।

जिस तरह से रुझान सामने आ रहे हैं, उसे देखकर लगता है कि शायद किसी दल को पूर्ण बहुमत ना मिले, ऐसे में जेडीएस निर्णायक भूमिका में आ सकती है। खुद एचडी कुमारस्वामी कह चुके हैं, हमारी पार्टी किंग मेकर की भूमिका में आएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+