Karnataka election 2023 result: तटीय कर्नाटक में अपना गढ़ बचाने में सफल रही बीजेपी
Karnataka election 2023 result: तटीय कर्नाटक में बीजेपी ने अपना दबदबा कायम रखा है। हालांकि यहां भी उसे इस बार तीन सीटों का नुकसान हो गया है।

Coastal Karnataka result 2023 update: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में तटीय कर्नाटक में भी भाजपा की पकड़ थोड़ी ढीली पड़ी है, लेकिन फिर भी उसने अपने किले को बचा लिया है। 2018 के मुकाबले पार्टी को इस क्षेत्र में इस बार तीन सीटों का नुकसान हुआ है।
तटीय कर्नाटक में बीजेपी का दबदबा कायम
तटीय कर्नाटक में विधानसभा की जो 19 सीटें हैं, उनमें से बीजेपी इसबार 13 सीटों पर जीती है। जबकि, कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। इस तरह से बीजेपी ने इस इलाके में अपने तीन सीटिंग विधायकों की सीटें कांग्रेस के हाथों गंवा दी हैं।
हिंदुत्व के प्रभाव वाला है इलाका
तटीय कर्नाटक में मौजूदा विधानसभा में भी भाजपा का दबदबा रहा है। यह क्षेत्र मूल रूप से मछुआरों और ब्राह्मणों के प्रभाव वाला इलाका माना जाता है। इस क्षेत्र में हिंदुत्व वाली भावना का भी प्रभाव माना जाता है।
कुल 73% हुई है वोटिंग
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में इस बार अबतक की रिकॉर्ड वोटिंग हुई और 73% मतदाताओं ने वोट डाले हैं। 224 सीटों के लिए कुल 2,613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 2018 के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। उसे 36.2 फीसदी, कांग्रेस को 38 फीसदी और जेडीएस को 18.4 फीसदी वोट मिले थे। अन्य को 7.4 फीसदी वोट प्राप्त हुए थे।
पिछले चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी।
तब बीजेपी को 104 सीटें मिली थी। जबकि, कांग्रेस 78 और जेडीएस 37 जीत पाई थी। 2018 के चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बना ली थी। बाद में
विधायकों के दलबदल से विधानसभा का गणित बदल गया था। और आगे चलकर बीजेपी की सरकार बनी थी। मौजूदा विधानसभा में बीजेपी के कुल 117 एमएलए थे। कांग्रेस के पास 69 और जेडीएस के पास 29 एमएलए थे।
लेकिन, अब कांग्रेस बंपर जीत के साथ विधानसभा में पहुंची है और उसके पास 136 विधायक हो गए हैं। बीजेपी सिमटकर 65 और जेडीयू खिसकर 19 पर रह गई है।












Click it and Unblock the Notifications