कर्नाटक में कांग्रेस ने लेफ्ट से लगाई गुहार, तो CPI मिलकर चुनाव लड़ने को हुई तैयार

Karnataka elections:कर्नाटक में भाजपा से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस ने लेफ्ट से गुहार लगाई है तो बात बन गई है। 215 सीटों पर सीपीआई उसे समर्थन देने के लिए तैयारी हो गई है।

karnataka-election-congress-appeals-to-left-so-cpi-agreed-to-fight-elections-together

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सीपीआई के बीच तालमेल हो गया है। कांग्रेस ने इस बात की घोषणा करते हुए खुशी जताई है कि उसके अनुरोध को सीपीआई की सेंट्रल लीडरशिप ने स्वीकार कर लिया है। वहां 215 सीटों पर सीपीआई कांग्रेस उम्मीदवारों को बिना शर्त समर्थन देगी।

कर्नाटक में कांग्रेस-सीपीआई में तालमेल
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को बताया है कि उनकी पार्टी ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से संपर्क किया तो उसने उसे बिना शर्त समर्थन देने का वादा कर दिया। सिर्फ सात सीटें ऐसी होंगी, जहां दोनों दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला देखने को मिलेगा।

215 सीटों पर कांग्रेस को समर्थन देगी सीपीआई
इस तालमेल की घोषणा करते हुए सुरजेवाला ने कहा, 'हमने सीपीआई से संपर्क किया और उनके केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया। उन्होंने हमारी बात से सहमति जताते हुए हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात मान ली। हमारे और सीपीआई के बीच सात सीटों में दोस्ताना चुनाव होंगे। बाकी की 215 सीटों पर उन्होंने हमें बिना शर्त समर्थन देने का वादा किया है।'

7 सीटों पर होगी फ्रेंडली फाइट-सुरजेवाला
सुरजेवाला ने आगे कहा कि 'उन्होंने 7 उम्मीदवार उतार दिए हैं और बाकी भी उतारने वाले थे..... सीपीआई का पूरा कैडर बिना शर्त या बिना किसी अपेक्षा के पूरे दिल से बीजेपी के खिलाफ इस लड़ाई में कांग्रेस उम्मीदवारों का समर्थन करेगा....।'

असम के सीएम हिमंत पर भड़की कांग्रेस
यही नहीं सुरजेवाला ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के लिए असम पुलिस को कर्नाटक भेजने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला किया है। श्रीनिवास के खिलाफ कांग्रेस की एक पूर्व महिला नेता अंगकिता दत्ता ने उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

'बीवी श्रीनिवास को गिरफ्तार करना चाहते हैं'
सुरेजवाला ने कहा, 'असम के दलबदलू सीएम जो कि अमित शाह को उनके पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं, अब न्यूज में बने रहने के लिए इस तरह के हथकंडों के लिए कुख्यात हो गए हैं.....हम इस प्रोपेगेंडा को पूरी तरह से खारिज करते हैं। कभी वह पवन खेड़ा को गिरफ्तार करना चाहते हैं, कभी बीवी श्रीनिवास को गिरफ्तार करना चाहते हैं...'

श्रीनिवास के खिलाफ पूर्व कांग्रेस नेता
गौरतलब है कि श्रीनिवास के खिलाफ आरोप लगाने की वजह से कांग्रेस असम की पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को पहले ही पार्टी से 6 साल के लिए निकाल चुकी है। लेकिन, उनकी शिकायत पर शनिवार को असम पुलिस ने श्रीनिवास बीवी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया है। जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है।

श्रीनिवास इस समय चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक में ही मौजूद बताए जा रहे हैं। वैसे सुरजेवाला ने आरोप लगाया है कि 'शायद इस बदनामी से बचने के लिए कि श्री मोदी कभी उन्हें सारदा घोटाले और लुईस बर्जर घोटाले में गिरफ्तारी की कोशिश कर रहे थे। इसलिए वह बीजेपी में चले गए। उन्हें छोड़िए, उनपर ध्यान मत दीजिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+