Karnataka: सीएम योगी ने हिंदुओं का अपमान करने के लिए कांग्रेस को खारिज करने का किया आह्वान
कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को खारिज करने आह्वान किया।

कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार करते हुए भारतीय जनता पार्टी लगातार कांग्रेस पर हमला कर रही है। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में चुनाव प्रचार की कमान भाजपा के स्टार प्रचारकों ने संभाल रखी है। कर्नाटक में वापसी करने के लिए भाजपा लगातार हिंदुत्व के मुद्दें पर कांग्रेस को घेर रही है।
शनिवार को भगवाधारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर विधानसभा क्षेत्र में एक किलोमीटर लंबे रोड शो किया उसके बाद जनसभा को सांबिधत करते हुए विपक्षी पार्टी को जमकर घेरा।
कांग्रेस पार्टी को खारिज करने का आह्वान किया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और राज्य दोनों में भाजपा सरकार का हवाला देते हुए कर्नाटक के लोगों से हिंदुओं का अपमान करने वाली कांग्रेस पार्टी को खारिज करने का आह्वान किया। इसके साथ ही डबल इंजन सरकार द्वारा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक बार फिर भाजपा को चुनने की अपील की।सीएम योगी ने कहा कर्नाटक के लोगों का एक महान इतिहास और गौरव है और वे कांग्रेस जैसी किसी भी राष्ट्र-विरोधी पार्टी को उनके राज्य को जीत कर आने नहीं देंगे।
कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया है
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने कांग्रेस पर जनता के विश्वास और भगवान का अपनमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर भी सवाल उठाया है। आज भी कह रही है कि सत्ता में आने पर बजरंग दल पर प्रतिबंध लगा देगी। योगी ने कहा मुझे यकीन है कि कर्नाटक के लोग मतदान के दिन किसी भी धर्म-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी पार्टी को नहीं चुनेंगे। सीएम योगी ने हिंदुत्व के गौरव और हिंदुओं को अपने लिए लड़ने की आवश्यकता के बारे में बात की।
विद्रोही पार्टी के उम्मीदवार के कारण भाजपा की बढ़ी मुश्किल
बता दें पुत्तूर दक्षिण कन्नड़ जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में से एक है जहां पर 2028 के चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की थी। लेकिन पार्टी के विद्रोही पार्टी उम्मीदवार अरुण कुमार पुथिला द्वारा आधिकारिक पार्टी उम्मीदवार आशा थिम्मप्पा गौड़ा के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला करने के बाद भाजपा का गढ़ हिल गया है।
मानने पर भी नहीं माने पुथिना
भाजपा के नेताओं के लाख मानने के बावजूद पुथिला ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेने से इनकार कर दिया। जिसके बाद भाजपा की जीत मुश्किल हो गई है कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार राय अपनी जीत को काफी उम्मीद लगाए बैठे हैं।
सीएम योगी का इसलिए किया गया यहां रोड शो
भाजपा राज्य इकाई द्वारा विद्रोही उम्मीदवार के कारण होने वाले नुकसान नियंत्रण के लिए उततर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुत्तूर में एक रोड शो और जनसभा को संबाेधित करने का आग्रह किया गया था ताकि यहां पर भाजपा के हक में चुनावी हवा बन सके।












Click it and Unblock the Notifications