Karnataka election: तुमकुरु में भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प, कई हुए घायल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। वहीं तुमकुरू में भाजपा और जेडीएस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद हाथापाई तक हो गई।

Karnatakaelectionnews

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को मतदान होने वाला है और 23 मई को चुनाव परिणाम जारी होगा। चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ प्रदेश के सभी रानजीतिक दल अपने अभियान तेज कर रहे हैं और रोड शो निकाल रहे हैं। रैलियों और रोड शो के अलावा नेता मंदिर के दर्शन तक अपने वोटरों को रिझाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं शुक्रवार को कर्नाटक के तुमकुरु विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और जनता दल सेक्युलर के समर्थकों के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए,

पुलिस ने ये जानकारी देते हुए बताया कि घायल कार्यकर्ताओं के बीच ये झड़प हो गई जिसमें दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता घायल हो गए और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कर्नाटक के तुमकुरु में शुक्रवार सुबह बीजेपी और जेडीएस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कार्यकर्ता घायल हो गए।

वहीं भाजपा द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुबारक पाशा और नजीर नाम के भाजपा के दो कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्‍होंने आरोप लगाया है कि उन पर जेडीएस कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

वहीं जिस जगह पर तुमकुर में ये घटना हुई वहां के स्थानीय दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जेडीएस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर टूटी बोतलों और चाकुओं से हमला किया। इस संबंध में तुमकुर ग्रामीण थाने में मामला दर्ज किया गया है।

बता दें इससे पहले पिछले महीने कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के गोविंदराजनगर निर्वाचन क्षेत्र के एक मैदान में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद एफआईआर दर्ज की थी। ये झड़प तब हुई थी जब 19 मार्च को होने वाले महिला सम्मेलन के लिए नेताओं के बैनर और पोस्टर लगाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भाजपा समर्थकों द्वारा विरोध किए जाने के बाद दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच लड़ाई शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें: Karnataka election: भाजपा ने अभियान किया तेज, नड्डा ने किया रोड शो, शाह ने नेताओं से की मुलाकात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+