Karnataka election: भाजपा ने अभियान किया तेज, नड्डा ने किया रोड शो, शाह ने नेताओं से की मुलाकात

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में जीत हासिल करने के लिए भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है।

 amit shah

BJP steps up Karnataka campaign: कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव राज्‍य कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे। बेंगलुरू के निकल स्थित देवनहल्‍ली में शाह का रोड शो था लेकिन भारी बारिश के कारण उसे रद्द करना पड़ा। वहीं शुक्रवार की शाम अमित शाह ने बेंगलुरु में राज्य भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद थे।

तीन दिवसीय दौरे पर है अमित शाह

इस बैठक में अमित शाह ने चुनाव संबंधी सभी तैयारियों और रणनीति पर चर्चा की। अमित शाह कर्नाटक में तीन दिवसीय दौरे पर हैं। याद रहे टिकट के बटवारे के बाद कई नेताओं और मौजूदा विधायकों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस या जेडीएस पार्टी ज्‍वॉइन कर ली है ऐसे में कर्नाटक में भाजपा को चुनावी मैदान में अपने पुराने नेताओं के साथ ही टक्‍कर मुकाबला होगा। ऐसे में ये चुनाव भाजपा के लिए और कठिन होता नजर आ रहा है।

बारिश के कारण रद्द करना पड़ा रोड शो

बता दें मार्च महीने चुनाव की घोषणा के बाद से शाह का कर्नाटक का यह पहला दौरा है। शाह को दावणगेरे और देवनहल्ली दोनों जगहों पर रोड शो करना था। हालांकि, उनका रोड शो रद्द कर दिया गया।

जेपी नड्डा ने किया बीदर में रोड शो, जुटे हजारों कार्यकर्ता

वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के प्रचार अभियान के तहत बीदर में रोड शो किया। बीदर में किए गए नड्डा के रोड शो में जनता का हुजूम देखने को मिला। जेपी नड्उा के रोड शो में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर बड़े जोश में भाजपा की जीत को नारे लगाते नजर आए

दो दिवसीय चुनावी दौरे पर थे जेपी नड्डा

बता दें बीजेपी ने बीदर से ईश्वर सिंह ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा है वहीं बीदर साउथ से शैलेंद्र बेलदाले को टिकट दिया है। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा कर्नाटक के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर थे। पार्टी द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद नड्डा का राज्य का यह पहला दौरा है।

मोदी समेत भाजपा के स्‍टार प्रचारक करेंगे चुनाव प्रचार

गौरतलब है कि 224 सीटों वाली विधानसभा में 10 मई को मतदान होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 18 अप्रैल को 40-स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की।

'गेटवे टू द साउथ' में पार्टी के लिए वोट मांगेंगे

भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंकेगे । केंद्र के अन्य बड़े नाम जो भाजपा के 'गेटवे टू द साउथ' (कर्नाटक) में पार्टी के लिए वोट मांगेंगे, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। स्मृति ईरानी व अन्य शामिल हैं।

भाजपा की स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में शामिल है ये नाम

भाजपा के चुनाव प्रचारकों की लिस्‍ट में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया भी शामिल हैं। कर्नाटक के बासवराज बोम्मई, उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ, असम के हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, चुनावी राजनीति छोड़ने वाले केएस ईश्वरप्पा भी सूची में शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+