Karnataka election: भाजपा ने जारी की 23 उम्‍म्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट,नाराज जगदीश शेट्टार का नाम है नदारद

कर्नाटक के लिए बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 23 उम्मीदवार; नाराज जगदीश शेट्टार सहित 12 सीटों की घोषणा अभी बाकी है

bjp

कर्नाट‍क विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को अपने 23 उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है। मंगलवार को 189 उम्‍मीदवारों की सूची जारी के चौबीस घंटे के अंदर भाजपा ने दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी है।

भाजपा ने मंगलवार को 224 सदस्यीय विधानसभा की 189 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए और आ 23 और उम्‍मीदवारों के नाम जारी किए है। जिसका मतलब है कि 12 और उम्मीदवारों की घोषणा की जानी बाकी है।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के रिश्तेदार और करीबी एनआर संतोष का भी नाम इस लिस्‍ट से गायब है।

गौरतलब है कि भाजपा की इस दूसरी सूची में हुबली सीट शामिल नहीं है, जहां से वर्तमान भाजपा विधायक जगदीश शेट्टार, जो पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं उन्‍होंने टिकट ना मिलने के संकेत दिए थे और बगावती तेवर दिखाते हुए नाराजगी व्‍यक्‍त की थी।

उन्‍होंने भाजपा से टिकट की डिमांड की है इसके साथ ही उन्‍होंने धमकी दी थी कि अगर टिकट उन्‍हें भाजपा नहीं देती है तो वो अपनी हुबली सीट से निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेगे।

माना जा रहा है कि हुबली से छह बार जीत चुके शेट्टार के निर्दलीय चुनाव लड़ने की धमकी को देखते हुए पार्टी नामों को अंतिम रूप दे रही है या अंतिम समय में बदलाव कर रही है।

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा था कि पार्टी दो चरणों में उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी लेकिन चूंकि इस लिस्‍ट में नए 23 ही नाम है तो ये तय है कि तीसरी और फाइनल लिस्ट अभी आनी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+