Karnataka Election: कर्नाटक में पिछले दो चुनाव में कांग्रेस-भाजपा ने खर्च किए 335 करोड़ रुपए
Karnataka Election: पिछले दो चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ने चुनाव प्रचार में 335 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर दिए हैंं। दोनों दल इस बार और भी अधिक पैसा प्रचार में खर्च कर रही है।

Karnataka Election: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां काफी जोरों पर हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। पिछले दो चुनाव की बात करें दो इन दोनों पार्टियों ने चुनाव में 335.92 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।
चुनाव आयोग में जो जानकारी दोनों पार्टियों ने दी है उसके अनुसार कांग्रेस ने पिछले दो चुनाव में 185.17 करोड़ रुपए खर्च किए हैं जबकि भाजपा ने 150.75 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
जेडीएस की बात करें तो पार्टी ने चुनाव आयोग को अपने खर्च की जानकारी नहीं दी है। वर्ष 2013 में जब युनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस केंद्र में सत्ता में थी तो कांग्रेस ने 92.34 करोड़ रुपए खर्च किए थे जबकि भाजपा उस वक्त केंद्र और राज्य में विपक्ष में थी, उसने 28.07 करोड़ रुपए खर्च किए थे।
2018 में जब केंद्र में पीएम मोदी की अगुवाई वाली सरकार थी तो भाजपा ने 122.68 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इसमे से 100.45 करोड़ रुपए केंद्रीय ईकाई की ओर से भाजपा ने खर्च किए थे जबकि बाकी का 22.23 करोड़ रुपए राज्य की ईकाई की ओर से खर्च किए गए थे।
विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस ने 2018 में 92.82 करोड़ रुपए खर्च किए थे और यह पूरा खर्च प्रदेश की ईकाई ने वहन किया था। इस वक्त प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में थी।
जानकारों का कहना है कि जो आधिकारिक आंकड़े पार्टी देती हैं वह सिर्फ दिखाने के नंबर होते हैं, असल में खर्च कहीं अधिक किया जाता है, यह पांच से छह गुना अधिक होता है। दोनों ही पार्टियां कर्नाटक में जीतने के लिए आतुर हैं, दोनों के पास वित्तीय संस्धान मौजूद हैं जिसकी मदद से वह लोगों तक अपनी पहुंच को बढ़ा सके।
2018 और 2013 में दोनों दलों की ओर से खर्च की गई राशि की बात करें तो सबसे अधिक प्रिंट मीडया, टीवी और सोशल मीडिया पर प्रचार पर खर्च किया गया है।
भाजपा ने इसपर 65 फीसदी यानि 84.19 करोड़ रुपए 2018 में खर्च किए थे जबकि 2013 में 14.49 करोड़ रुपए खर्च किए थे। कांग्रेस ने इसपर 21.60 करोड़ रुपए 2018 में और 18.06 करोड़ 2013 में खर्च किए हैं।
स्टार प्रचारकों के आने जाने पर भाजपा ने 2018 में 16.37 करोड़ रुपए खर्च किए थे। हालांकि इसमे पीएम मोदी का खर्च नहीं जुड़ा है। कांग्रेस ने 2018 में स्टार प्रचारकों पर 10.5 करोड़ रुपए खर्च किए, जिसमे सोनिया और राहुल गांधी का भी खर्च शामिल है।
2013 में भाजपा ने स्टार प्रचारकों पर 3.46 करोड़ और कांग्रेस ने 3.44 करोड़ रुपए खर्च किए। भाजपा की ओर से इस चुनाव में खर्च पर कोई जवाब नहीं दिया गया है। वहीं कर्नाटक कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूरज हेगड़े ने कहा कि इस चुनाव में और अधिक पैसा खर्च होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications