Karnataka Election: चित्तापुर में बूथ नंबर 178 पर रुका मतदान, कांग्रेस MLA ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया आरोप
कर्नाटक के चित्तापुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 178 पर वोटिंग रुक गई है। कांग्रेस के विधायक प्रियांक खड़गे ने आरोप लगाया है कि पीठासीन अधिकारी भाजपा के पक्ष में वोट डालने के लिए लोगों को प्रभावित कर रहे हैं।

Karnataka Election 2023: कर्नाटक के चित्तापुर विधानसभा सीट पर मतदान रुकने की खबर सामने आ रही है। कांग्रेस के विधायक प्रियांक खड़गे ने आरोप लगाया है कि चित्तापुर विधानसभा क्षेत्र के चमनूर गांव में बूथ नंबर 178 पर मतदान रुक गया है।
प्रियांक खड़गे ने आरोप लगाया है कि यहां पर वोटिंग रुक गई है और यहां मौजूद पीठासीन अधिकारी लोगों को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रभावित कर रहे हैं।
बता दें कि कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे सभी सीटों पर एक साथ मतदान शुरू हआ। लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। पीएम मोदी और अमित शाह ने लोगों से बेहतर कर्नाटक के लिए वोट करने की अपील की है।
कर्नाटक में इस बार चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बीच काफी तीखी बयानबाजी देखने को मिली है। बजरंग बली से लेकर, मुस्लिम आरक्षण समेत तमाम मुद्दे इस बार चुनाव प्रचार में उठे।
इस बीच भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा कि कर्नाटक जोकि बजरंग बली की भूमि है, वहां के लोग 13 मई को सभी बातों का जवाब देंगे। कांग्रेस अचानक हर चीज की पूछा करने लगी है। हमने डीके शिवकुमार को एलीपीजी सिलेंडर की पूजा करतके हुए देखा, हम इसका स्वागत करते हैं। हमे खुशी है कि कांग्रेस कम से कम पूजा तो कर रही है।
इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवाराज बोम्मई ने वोट डालने के बाद कहा कि मैं 100 फीसदी आश्वस्त हूं कि हम आसानी से इस चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे। जबकि जगदीश शेट्टार ने कहा कि हम सरकार में आए तो बजरंग दल को बैन करेंगे।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि कांग्रेस इस चुनाव में 130 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। सीटों का आंकड़ा 150 के पार भी जा सकता है। बता दें कि सुबह 10 बजे तक सिर्फ 8 फीसदी मतदान हुआ है।
#KarnatakaAssemblyElection2023 | Congress party's sitting MLA and candidate from Chittapur assembly constituency, Priyank Kharge alleges that "polling stopped in booth #178 Chamnur village as the Presiding Officer is prompting/influencing people to vote for BJP." pic.twitter.com/aCyS3EURG7
— ANI (@ANI) May 10, 2023












Click it and Unblock the Notifications