Karnataka Election 2023: कांग्रेस कैंडिडेट्स की अंतिम सूची जारी, जानिए किसे कहां से मिला मौका
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम यानी छठीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में शेष पांच सीटों के लिए उम्मीवारों के नाम को घोषित किए गए हैं।

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की छठीं सूची भी जारी कर दी है। पार्टी ने अपनी अंतिम सूची में सीवी रमम नगर , रायचूर, अरकलगुड़, सिडलाघाटा और मंगलौर सिटी नार्थ विधानसभा सीट के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं।
कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर छठवीं सूची जारी करने के साथ ही राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए के कैंडिडेट्स नाम फाइलन कर दिए हैं। कांग्रेस की अंतिम व छठवीं लिस्ट में पांच सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर कांग्रेस ने अंतिम मुहर लगाई है।
इस लिस्ट में रायचुर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने मोहम्मद सलाम को कैंडिडेट बनाया है। जबकि मंगलौर सिटी नॉर्थ से इनायत अली, सीवी रमन नगर से ए आनंद कुमार, अरकलगुड़ से एचपी श्रीधर गौड़ा और सिडलाघाटा से बीवी राजीव गौड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है।
कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी
कांग्रेस की ओर से कर्नाटक की सभी 224 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित होने के साथ पार्टी की ओर स्टार प्रचारकों की भी सूची जारी की गई है। पार्टी इस सूची में 40 कांग्रेस दिग्गजों के नाम शामिल किए हैं। ग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, लोकसभा सांसद शशि थरूर, बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, राजास्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी समेत 40 कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
